फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक वाइब्रेशन से बिगड़ जाता है राइडर का कंफर्ट, हो सकती है यह बड़ी दिक्कत

Tue, 24 Sep 2024 06:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक चलने के दौरान उसके कई सारे पार्ट ऊपर-नीचे होते हैं। ऐसे में अगर मोटरसाइकिल चलने के दौरान वाइब्रेशन करती है तो इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। यहां जानिए किन कारणों की वजह से वाइब्रेशन करती है बाइक।
विज्ञापन
Bike Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटरसाइकिल चलाने के दौरान राइडर का पूरा ध्यान रास्ते पर होना चाहिए। अगर बाइक में वाइब्रेशन की समस्या आ जाए तो राइडर सही ढंग से बाइक राइड पर ध्यान नहीं दे पाता है। अगर आपकी बाइक में भी कभी वाइब्रेशन की परेशानी आती है तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल, बाइक से वाइब्रेशन होने के पीछे मुख्य कारण सड़क की स्थिति और इंजन की कंडीशन जिम्मेदार होती है। अगर इन दोनों में से कोई भी एक दिक्कत हो जाए तो बाइक से वाइब्रेशन आने लगती है। 

विज्ञापन

इस वजह से आती है बाइक से वाइब्रेशन

इसके अलावा मोटरसाइकिल के हैंडलबार पर अगर जरूरत से ज्यादा वजन हो तो भी बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक वाइब्रेशन करने लगती है। बाइक के हैंडलबार से वजन हटाने पर वाइब्रेशन की परेशानी दूर हो जाती है। बाइक से वाइब्रेशन आने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है। मगर जब भी बाइक की बॉडी चलने के दौरान ऊपर-नीचे होती है तो बाइक का पिस्टन भी हिलता है, ऐसे में कई बार अगर पिस्टन में खराबी हो जाए तो बाइक काफी वाइब्रेशन करती है। ऐसा होने से कई बार इंजन पर बुरा असर  पड़ता है, जिससे मोटरसाइकिल वाइब्रेशन करने लगती है। 
विज्ञापन

बाइक की वाइब्रेशन के पीछे हैंडलबार

अगर बाइक चलने के दौरान काफी वाइब्रेशन कर रही है तो इसके पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है कि मोटरसाइकिल के डिजाइन में कुछ दिक्कत है। अगर ऐसा है तो राइडर को बाइक चलाने के दौरान काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कई बार राइडर की सेफ्टी भी खतरे में पड़ जाती है। बाइक से अगर लगातार वाइब्रेशन आ रही है तो कई बार हैंडलबार के वजन में थोड़ी सी गड़बड़ी भी काफी परेशानी पैदा कर सकती है। दरअसल, हर बाइक का हैंडलबार अलग होता है। ऐसे में अगर बाइक का निर्माण करते वक्त हैंडलबार को काफी वजनजदार बना दिया गया है तो फिर बाइक काफी वाइब्रेशन करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें