इस एडिशन की प्रेरणा क्या है?
यह स्पेशल एडिशन MINI के मोटरस्पोर्ट इतिहास, खासकर 1965 Monte Carlo Rally (मोंटे कार्लो रैली) से प्रेरित है। उस समय Mini Cooper S ने शानदार जीत हासिल की थी, जिसने ब्रांड को एक अलग पहचान दी।
नई Victory Edition उसी विरासत को मॉडर्न डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ाती है।
इस कार की कीमत कितनी है?
नई MINI Cooper S Victory Edition की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये से कुछ कम है।
MINI Cooper S Victory Edition
- फोटो : BMW
डिजाइन और एक्सटीरियर में क्या खास है?
इस स्पेशल एडिशन में चिली रेड एक्सटीरियर कलर दिया गया है, जो इसे बेहद स्पोर्टी लुक देता है।
LED हेडलाइट्स में तीन अलग-अलग DRL सिग्नेचर मोड्स मिलते हैं, जो वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ आते हैं।
इंटीरियर में क्या नया देखने को मिलता है?
कार का इंटीरियर प्रीमियम और स्पोर्टी फील देता है। जिसमें खास है-
-
JCW स्पोर्ट्स सीट्स (वेसिन ब्लैक अपहोल्स्ट्री)
-
JCW स्टीयरिंग व्हील (पैडल शिफ्टर्स के साथ)
-
डैशबोर्ड और डोर पर 1965 ब्रांडिंग
-
एम्बिएंट लाइटिंग और टेक्सटाइल फिनिश
डैशबोर्ड और केबिन में रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ज्यादा इको-फ्रेंडली बनती है।
MINI Cooper S Victory Edition
- फोटो : BMW
टेक्नोलॉजी और फीचर्स कितने एडवांस हैं?
इस कार में कई आधुनिक डिजिटल और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं:
-
240mm OLED सर्कुलर टचस्क्रीन
-
MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9
-
"Hey MINI" वॉइस कमांड
-
MINI डिजिटल की प्लस (फोन से कार कंट्रोल)
-
हेड अप डिस्प्ले
-
हरमन कार्डन साउंड सिस्टम
-
एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो
इसके अलावा, MINI एक्सपीरियंस मोड के जरिए ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अलग-अलग तरीके से कस्टमाइज किया जा सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?
इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (ट्विनपावर टर्बो) दिया गया है:
साथ ही, इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन और एडाप्टिव सस्पेंशन मिलता है, जो स्मूथ और स्पोर्टी ड्राइविंग देता है।
MINI Cooper S Victory Edition
- फोटो : BMW
क्या सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स मिलते हैं?
इस कार में कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं:
इसके अलावा कंफर्ट एक्सेस फीचर के जरिए कार अपने आप लॉक/अनलॉक हो जाती है।
वारंटी और फाइनेंस ऑप्शन क्या हैं?
-
2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी
-
24x7 रोडसाइड असिस्टेंस
-
सर्विस प्लान 3 साल/40,000 किमी से शुरू
-
वारंटी एक्सटेंशन 10 साल तक
फाइनेंस के लिए MINI 360° प्लान उपलब्ध है, जिसमें:
-
कम EMI
-
बाय-बैक ऑप्शन
-
आसान अपग्रेड विकल्प