फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor: एमजी मोटर इंडिया ने शुरू किया देशव्यापी मॉनसून सर्विस कैंप, ग्राहकों के मिलेगा बेहतर अनुभव

Thu, 21 Jul 2022 12:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिये देशव्यापी मॉनसून सर्विस कैंप MG Rain Check (एमजी रेन चेक) को शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
MG Motor India Monsoon Service Camp - फोटो : MG Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिये देशव्यापी मॉनसून सर्विस कैंप MG Rain Check (एमजी रेन चेक) को शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, ब्रांड आपकी गाड़ियों की पूरी जांच की पेशकश कर रहा है। इसके साथ ही मिलेगा मुफ्त में कार टॉप वॉश/ड्राइ वॉश और कॉम्प्लीमेंटरी ब्रेक पैड क्लीनिंग ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में मॉनसून के मौसम में भी गाड़ियां बिलकुल सही कंडीशन में हों।
विज्ञापन


एमजी रेन चेक के जरिए, वाहन निर्माता एमजी ग्राहकों को अनुभवी और प्रशिक्षित टेक्नीशियंस से गाड़ियों के चेक-अप की सुविधा देंगे। इस मानसून कैम्प में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और पैकेज हैं, जैसे फ्रंट वाइपर ब्लेड पर 50 प्रतिशत की छूट, वीएएस पैकेज पर कम कीमत और टायर तथा बैटरीज पर ऑफर्स शामिल हैं। 

एमजी मालिकों के लिए अनुशंसित यह फुल चेक-अप और सर्विसेज मॉनसून के मौसम में बिना रुकावट गाड़ियों की परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं। यह ब्रांड इस जरूरत को ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव बनाना चाहता है। चूंकि, एमजी ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को महत्व देता है, इसलिये ये कैम्प सुनिश्चित करते हैं कि उनकी रफ्तार बनी रहे।
विज्ञापन


कंपनी का मानना है कि ग्राहक, भागीदार और कर्मचारी, हमेशा से ही एमजी के संचालन के केंद्र में रहे हैं। अपनी अनूठी और महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए, वाहन निर्माता को हाल ही में जे.डी. पावर 2021 के इंडिया सेल्स सैटिस्फेक्शन स्टडी (एसएसआई) में नंबर एक का स्थान मिला है। यह इंडिया कस्टमर सर्विस इंडेक्स स्टडी (सीएसआई) में भी नंबर 1 है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें