फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG M9 EV: भारत में लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV एमजी एम9, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Mon, 21 Jul 2025 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने सोमवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) MG M9 EV (एमजी एम9 ईवी) को भारत में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
MG M9 Electric MPV - फोटो : JSW MG Motor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने सोमवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) MG M9 EV (एमजी एम9 ईवी) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 70 लाख रुपये से कुछ कम रखी गई है। कंपनी इसकी डिलीवरी 10 अगस्त से शुरू करेगी। यह गाड़ी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश की गई है, जो सीधे तौर पर Kia Carnival (किआ कार्निवल) और Toyota Vellfire (टोयोटा वेलफायर) जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। M9 EV एमजी सिलेक्ट रेंज की पहली गाड़ी है और इसे पूरी तरह से फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक एमपीवी के रूप में उतारा गया है। इस कार की बिक्री कार निर्माता की एक और दिलचस्प इलेक्ट्रिक कार MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) के साथ प्रीमियम रिटेल नेटवर्क के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां

MG M9 EV: पावर और रेंज
इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 245 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गाड़ी में 90 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो एक बार चार्ज करने पर 548 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है।

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

MG M9 Electric MPV - फोटो : JSW MG Motor India
MG M9 EV: डिजाइन और इंटीरियर
MG M9 ईवी में बॉक्सी एमपीवी डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे काफी आकर्षक बनाता है। इसमें नीचे की ओर लगे हेडलैम्प, बड़े फ्रंट और रियर ओवरहैंग्स, और चौड़ी कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। केबिन के अंदर आपको ब्राउन और ब्लैक कलर का प्रीमियम अपहोल्स्ट्री कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो तीनों रो में फैला है। खास बात यह है कि पीछे बैठे यात्रियों के लिए पावर्ड कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो इस एमपीवी की प्रमुख खूबियों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें - Aprilia SR 175: भारत में लॉन्च हुआ नया अप्रिलिया SR 175 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

MG M9 EV: फीचर्स की भरमार
M9 EV में 12.23 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 7.0 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डिजिटल IRVM, केबिन एयर फिल्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और 13-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम भी शामिल है। गाड़ी में लैदर और स्वेड अपहोल्स्ट्री, फ्रंट और रियर पावर्ड सीट्स के साथ हीटिंग, मसाज, वेंटिलेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Ethanol Blending: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब 27 प्रतिशत करने की तैयारी, नाम होगा E27
विज्ञापन

MG M9 Electric MPV - फोटो : JSW MG Motor India
MG M9 EV: सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
MG M9 ईवी में व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, सात एयरबैग्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती चिंता, मैगनेट की कमी दूर करने के लिए पीएमओ कराएगा अहम बैठक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें