फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes Benz: मर्सिडीज ने दिखाई नई कॉन्सेप्ट कार, मिलेगा स्पोर्ट्स लुक और होंगे ऐसे फीचर्स

Fri, 16 Jun 2023 01:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मर्सिडीज बेंज की ओर से नई कॉन्सेप्ट कार का खुलासा किया गया है। इस कार में किस तरह का डिजाइन और फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mercedes benz

जर्मनी की कार निर्माता मर्सिडीज बेंज की ओर से भविष्य की कारों के लिए नए डिजाइन का खुलासा करते हुए नई कार को दिखाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने नई कॉन्सेप्ट कार को कैसा डिजाइन दिया है और इसमें किस तरह के फीचर्स को दिखाया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mercedes benz
दिखाई कॉन्सेप्ट कार
मर्सिडीज बेंज की ओर से भविष्य की कारों के लिए विजन वन इलेवन कॉन्सेप्ट का खुलासा कर दिया है। इस कॉन्सेप्ट को अमेरिका के कैलीफॉर्निया के इंटरनेशनल डिजाइन सेंटर में डेवलप किया गया है। इस कार को मर्सिडीज ने सी111 पर बनाया है, जिसे 1970 के दौरान पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mercedes benz
कैसा है डिजाइन
कंपनी की ओर से दिखाई गई कार को काफी शानदार लुक दिया गया है। इसकी ऊंचाई सिर्फ 1168 एमएम रखी गई है। जिससे इसकी ग्राउंड क्लियरेंस पूरी तरह से खत्म हो गई है। कार के केबिन को भी भविष्य का डिजाइन देने की कोशिश की गई है जिसमें काफी बड़ी स्क्रीन दी गई है जो ड्राइवर की ओर से यात्री की ओर तक जाती है। इस कार में स्टेयरिंग का डिजाइन भी काफी अलग रखा गया है और लाउंज की तरह लुक देने की कोशिश की गई है। कार में सिर्फ दो लोगों के बैठने की जगह होगी और इसके इंटीरियर में सफेद, ऑरेंज और सिल्वर जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कार में टू डोर मिलते हैं और दोनों दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं, जिन्हें गुलविंग की तरह रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mercedes benz
एएमजी में हो सकता है इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज अपनी इस भविष्य की कार के डिजाइन और फीचर्स का उपयोग एएमजी इलेक्ट्रिक मॉडल्स में कर सकती है। हालांकि इस कॉन्सेप्ट कार में कंपनी ने पांच सिलेंडर वाले वी8 टर्बोचार्ज इंजन का उपयोग किया है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें