फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: वाइपर से खराब ना हो जाए गाड़ी की विंडस्क्रीन, इन तीन तरीकों से रखें फिट, जानें डिटेल

Fri, 16 Jun 2023 09:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार की विंडस्क्रीन को सही रखना काफी मुश्किल काम होता है। इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान वाइपर से पहुंचता है। विंडस्क्रीन को किस तरह वाइपर से सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर लोग अपनी कार के वाइपर को लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाते हैं और खराब होने के बाद भी उन्हें बदलते नहीं हैं। जिससे कार की विंडस्क्रीन को काफी नुकसान होता है। हम इस खबर में आपको ऐसे तीन तरीकों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी कार की विंडस्क्रीन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार में वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
होती है मुश्किल
वाइपर के कारण कार की विंडस्क्रीन सबसे ज्यादा खराब होती है। खराब वाइपर के लगातार उपयोग के कारण विंडस्क्रीन पर स्क्रैच और निशान आ जाते हैं, जिसके कारण कार को चलाने में मुश्किल होती है। दिन के समय तो विंडस्क्रीन पर ज्यादा स्क्रैच या निशान से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन रात के समय देखने में काफी परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन

3 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
खराब वाइपर का उपयोग
अक्सर लोग कार के वाइपर पर ध्यान नहीं देते। इनकी रबड़ सूख जाती है और फिर भी इनका उपयोग किया जाता है। वाइपर की रबड़ तेज गर्मी, काफी कम उपयोग जैसे कुछ कारणों से सूख जाती है, जिससे विंडस्क्रीन पर पानी सही से साफ नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

4 of 6
Car Wiper - फोटो : Google
इस तरह करें सफाई
अगर आपकी कार के वाइपर भी विंडस्क्रीन पर पानी की धारियां छोड़ रहे हैं तो इन्हें सही से साफ करने की जरूरत होती है। इसके लिए साफ और गीला कपड़ा लेकर वाइपर के ब्लेड को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। अगर इनपर गंदगी लगी हो तो इससे यह साफ हो जाती है और वाइपर से विंडस्क्रीन पर स्क्रैच का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करें उपयोग
बिना बारिश के भी अगर आप वाइपर का उपयोग करते हैं तो उसके पहले विंडस्क्रीन पर अच्छे से पानी डाल दें। जिसके बाद ही वाइपर का उपयोग करें। कम पानी के साथ वाइपर का उपयोग करने से तेज आवाज आती है। इससे विंडस्क्रीन खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार में रियर वाइपर - फोटो : सोशल मीडिया
कब बदलें
अगर आपकी कार के वाइपर लंबे समय में उपयोग में नहीं आए हैं तो इनके ब्लेड को चेक करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि लंबे समय तक उपयोग ना करने और धूप में कार के खड़ी होने के कारण इनमें लगी रबड़ सूख जाती है। ऐसे में वाइपर को तुरंत बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें