फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Maruti Tour S: टैक्सी मार्केट में आ गई नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

Wed, 19 Mar 2025 07:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए 2025 Tour S (2025 टुअर एस) सेडान लॉन्च कर दी है। यह कार नई जेनरेशन Maruti Dzire (मारुति डिजायर) का कमर्शियल वर्जन है।
विज्ञापन
2025 Maruti Tour S - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए 2025 Tour S (2025 टुअर एस) सेडान लॉन्च कर दी है। यह कार नई जेनरेशन Maruti Dzire (मारुति डिजायर) का कमर्शियल वर्जन है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। और सीएनजी वेरिएंट की कीमत करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। पहले मारुति सुजुकी ने एलान किया था कि नई डिजायर सिर्फ निजी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए होगी। लेकिन अब कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए इसे टैक्सी सेगमेंट में भी उतार दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Honda Shine 100 vs Hero Splendor Plus: इन दोनों बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा? जानें अंतर

टैक्सी के लिए किए गए खास बदलाव

Tour S को खासतौर पर टैक्सी संचालन के लिए कुछ बदलावों के साथ पेश किया गया है। यह कार सिर्फ तीन रंगों - आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर और ब्लूइश ब्लैक में उपलब्ध होगी। सरकार के नियमों का पालन करते हुए इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है। डिजाइन के मामले में यह डिजायर के बेस मॉडल LXi पर आधारित है। लेकिन इसमें थोड़ा बदला हुआ ग्रिल और नए हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं। इस कार में ORVMs और डोर हैंडल्स ब्लैक कलर में दिए गए हैं, जबकि इसमें अलॉय व्हील्स के बजाए 14-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक सिंपल और व्यावहारिक लुक देते हैं।

यह भी पढ़ें - GNSS Toll Tax: सैटेलाइट आधारित टोल प्रणाली पर समिति ने सुरक्षा, गोपनीयता के मुद्दों पर और विचार-विमर्श की सिफारिश की

इंजन और माइलेज

Maruti Tour S में वही 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो नई Dzire में भी मौजूद है। यह इंजन 80.4 bhp का पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। सीएनजी वेरिएंट में यही इंजन 69 bhp का पावर और 101.8 Nm का टॉर्क देता है। मारुति सुजुकी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 26.06 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 34.30 किमी प्रति किलो का माइलेज देगा।
 

यह भी पढ़ें - Car Price Hike: नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? मारुति, टाटा और किआ की गाड़ियां इस तारीख से होंगी महंगी

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो यह कार सिर्फ आवश्यक फीचर्स से लैस है, जिससे इसे किफायती और टैक्सी उपयोग के लिए उपयुक्त बनाया गया है। इसमें सभी चार पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, मैनुअल एयर कंडीशनिंग और स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक के साथ सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, कार में बेज कलर की सीटें और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यह कार इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सभी पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसी आधुनिक फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - Ford: फोर्ड भारत में कर रही है वापसी, लेकिन इस बार वह यहां कार नहीं बनाएगी, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

क्या यह सही विकल्प है?

अगर आप एक भरोसेमंद, कम खर्चे वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली टैक्सी सेडान की तलाश में हैं, तो 2025 Maruti Tour S एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी कम कीमत, सेफ्टी फीचर्स और शानदार माइलेज इसे टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें