मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी के डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में ग्लासी ब्लैक ग्रिल, 15 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और सी-शेप टेल लैंप दिए गए हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी में कंपनी ने तीन वेरिएंट उतारे हैं। कंपनी ने वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ) और जेडएक्सआई वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने पहली बार जेडएक्सआई वेरिएंट को लॉन्च किया है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी कार में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो गियर शिफ्ट, सुजुकी कनेक्ट फीचर दिया गया है। इसके साथ ही कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी कार में तीन सिलेंडर दिए गए हैं। इसमें 68.79 पीएस की ताकत पैदा होती है और 101..8 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, जब कार पेट्रोल पर चलती है तो यह 81 पीएस की ताकत और 112 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। पेट्रोल पर चलने के दौरान 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसकी माइलेज का भी खुलासा कर दिया है। मारुति की इस कार में 32.85 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। वहीं, पेट्रोल वाले मॉडल में 24.80 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। इसके एएमटी वाले मॉडल में 25.75 किलोमीटर की माइलेज का दावा किया है।