कुछ समय पहले कायास लगाए जा रहे थे कि कंपनी अर्टिगा को ही 6 सीटर में लाएगी पर अब खबर यह आ रही है कि नया मॉडल अर्टिगा पर बेस्ड नहीं होगा। वही ऑटो एक्सपर्ट मानते हैं कि मारुति के पास फिलहाल अर्टिगा ही एक ऐसी गाड़ी है जिस पर कैप्टन सीट लगाई जा सकती है बाकी दूसरी किसी अन्य गाड़ी में यह सुविधा नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित हो सकता है।
माना जा रहा है कि मारुति की नई 6 सीटर MPV में 1.5-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, यह वही इंजन है जो इस समय सियाज और अर्टिगा को पावर देता है। यह इंजन 104PS का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। सोर्स से यह भी पता चला है कि नया इंजन बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स वाला होगा। नए मॉडल की संभावित कीमत 8 से 9 लाख रुपये तक हो सकती है।
मारुति सुजुकी नए मॉडल में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान देगी। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD, एयरबैग्स जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड में होंगे। इसके अलावा इसके डिजाइन में भी काफी नयापन देखने को मिलेगा। इसका इंटीरियर भी अप मार्किट जैसा होगा।