फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ Hero Motocorp की बाइक्स और स्कूटर्स खरीदना, बढ़ गये इतने दाम

Wed, 10 Jul 2019 04:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प - फोटो : Social
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक्स और स्कूटर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यानी अगर आप हीरो की कोई भी बाइक या स्कूटर खरीदने जायेंगे तो अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। आइये जानते नहीं कितने दाम बढ़ाए कंपनी ने...

विज्ञापन
Trending Videos

इतने बढ़े दाम

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक और स्कूटर्स की कीमतों में 1 फीसदी का इजाफा कर दिया है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक 'विभिन्न टू-व्हीलर्स पर एक्स शोरूम कीमत पर 1 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में जो इजाफा किया है वो लागू हो चुका है ऐसे में अगर आप अब हीरो की एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने जायेंगे तो आपको अपनी जेब अब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लेकिन कंपनी ने दाम क्यों बढ़ाए हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

ऐसे लगाए नई कीमत

इस समय हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 51290 रुपये है ऐसे में अगर इस कीमत पर 1 फीसदी इजाफा करें तो नई कीमत 51802 रुपये बनती है यानी कीमत में कुल 512 रुपये का इजाफा हुआ है। इसी तरह कंपनी के अन्य मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मॉडल जितना महंगा होता चला जायेगा तो 1 फीसदी के हिसाब से कीमते उतनी ही बढ़ती चली जाएगी।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें