इन वेरिएंट्स में भी आती है Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga के S-CNG वेरिएंट के अलावा यह K15B SMART HYBRID इंजन और 1498सीसी, DDis 225 इंजन में भी उपलब्ध है। अगर बात करें इसके K15B SMART HYBRID इंजन की तो इसमें 6000 आरपीएम पर 104 PS की मैक्सिमम पावर और 4400 आरपीएम पर 138Nm की पीक टॉर्क मिलती है। वहीं, इसके 1498सीसी, DDis 225 इंजन में 4000 आरपीएम पर 95 PS की मैक्सिमम पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 225Nm का पीक टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन 5 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
BS-6 नॉर्म्स से लैस है नई Maruti Suzuki Ertiga
लुक वाइज Maruti Suzuki Ertiga का S-CNG वेरिएंट बिल्कुल रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें आपको BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले ही मॉडल की बिक्री होगी। ऐसे में मारुति सुजुकी लगातार अपने लाइन पर में बदलाव कर रही है।
क्या है खास?
मारुति सुजुकी की S-CNG व्हीकल ड्यूल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स सिस्टम से लैस है। इस कार में आपको इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम भी मिलता है। इस कार को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो ज्यादा पावर के साथ ज्यादा माइलेज पसंद करते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता रखा है कि यह एक मल्टी परपज व्हीकल यानी की MPV है जिसमें एक साथ 7 लोग यात्रा कर सकते हैं।