फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo में चीनी कंपनियों के स्टॉल्स पर नहीं दिखेंगे चीन के प्रतिनिधि, ये है वजह

Tue, 04 Feb 2020 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
auto Expo 2020 - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

Auto Expo 2020 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर फैल रहे डर के बीच सभी चाइनीज कंपनियों ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश में होने वाले सबसे बड़े मोटर शो में चाइनीज कंपनियों के जितने भी स्टॉल लगाए गए हैं, उनमें केवल भारतीय कर्मचारी या वालेंटियर्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने अपने बयान में दी है। (SIAM) की तरफ से बताया गया है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को इन स्टॉल्स पर नहीं लगाया जाएगा जो हाल ही में चीन से आया हो।
 

SIAM के प्रेसिडेंट राजन वाधेरा की तरफ से बताया गया है कि अब जब चीन से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी गई है, तो ऑटो एक्सपो 2020 में चीन का कोई भी प्रतिनिधि या विजिटर दिखाई नहीं देगा।
 

Auto Expo पर कोरोना वायरस का सीधे-तौर पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में इवेंट के ऑर्गनाइजर लोगों को कोरोना वायरस से सावधान रहने और इससे जुड़े सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस दौरान हैंड सेनेटाइजर का इंतजाम किया गया है।
 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Auto Expo 2020 में Great Wall Motors, Haima और MG Motor जैसी दिग्गज चीनी कंपनियां इवेंट में भाग ले रही हैं। इस कार्यक्रम में तकरीबन 20 फीसदी स्टॉल्स चीनी कंपनियों ने लिया है।
 

इससे पहले Great Wall Motors ने एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया था, जहां बताया गया था कि इस इवेंट में कंपनी का चीनी डेलिगेशन शामिल नहीं होगा। हालांकि, जो डेलिगेट्स भारत में पहले से ही शामिल हैं वे इस इवेंट में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन

यहां बता दें कि कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना वायरस अब तक 27 देशों में फैल चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें