फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Jimny: भारतीय सेना भी खरीद सकती है जिम्नी, इस दमदार कार को करेगी रिप्लेस, जानें पूरी डिटेल

Sun, 29 Jan 2023 03:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की हाल में पेश हुई जिम्नी अब सेना का भी हिस्सा बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना और कंपनी के बीच जिम्नी को लेकर चर्चा भी हुई है। जिम्नी में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की जिम्नी आने वाले समय में भारतीय सेना का अहम हिस्सा बन सकती है। कंपनी और सेना के अधिकारियों के बीच जिम्नी को लेकर बातचीत चल रही है। एसयूवी में क्या खूबियां हैं जो इसे सेना के लिए बेहतरीन वाहन बनाती हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

सेना में शामिल होगी जिम्नी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की जिम्नी आने वाले समय में भारतीय सेना में शामिल हो सकती है। ऑटो एक्सपो 2023 में ही कंपनी ने जिम्नी को पेश किया था। जिस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एसयूवी को पसंद किया था। एक्सपो के दौरान कई सेना के अधिकारियों ने भी जिम्नी को देखा था।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

विज्ञापन

क्या हैं खूबियां

3 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

जिम्नी में ऐसी कई खूबियां हैं जो इसे सेना के लिए काफी उपयुक्त वाहन बना देती हैं। इन खूबियों में सबसे बड़ी खूबी जिम्नी का 4x4 होना है। इसके साथ ही इसमें हिल डीसेंट कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे फीचर्स हैं। एसयूवी का डिपार्चर एंगल 50 डिग्री, रेंप ब्रेकओवर एंगर 24 डिग्री, अप्रोच एंगल 36 डिग्री और ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम का है।
 

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

4 of 6
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
जिम्नी की लंबाई 3985 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1645 एमएम और ऊंचाई 1720 एमएम है। जिम्नी का व्हीलबेस 2590 एमएम है। एसयूवी में चार लोगों के बैठने की जगह है और सामान रखने के लिए 208 लीटर है जिसे पीछे की सीट फ्लैट कर 332 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
एसयूवी में कंपनी 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑफर करती है। जिससे 104.8 पीएस और 134.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर की है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

बन सकती है जिप्सी का विकल्प

6 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
भारतीय सेना लंबे समय से मारुति की जिप्सी का उपयोग करती आ रही है। लेकिन अब कंपनी की ओर से जिप्सी की जगह जिम्नी ले सकती है। जिप्सी का उपयोग सेना की ओर से सामान्य मैदानी इलाकों के साथ ही रेगिस्तान और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी होता है। ऐसे में जिम्नी का साइज और फीचर्स इसे सेना के लिए उपयुक्त वाहन बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें