BS-6 इंजन के साथ लॉन्च होगी Vitara Breeza Facelift
Vitara Breeza के 2020 वर्जन में कंपनी की तरफ से BS-6 मानक वाला इंजन दिया गया है। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही है।
डीजल बंद, पेट्रोल में आएगी Vitara Breeza Facelift
Vitara Breeza Facelift इस बार पेट्रोल इंजन में आएगी। यानी कंपनी Vitara Breeza को डीजल इंजन में नहीं लॉन्च करेगी। इससे फेसलिफ्ट मॉडल में BS-6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा।
परफॉर्मेंस
Vitara Breeza फेसलिफ्ट मॉडल का पेट्रोल इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
ट्रांसमिशन
Vitara Breeza Facelift में अब मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा।
फीचर्स
Vitara Breeza फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह Android Auto और Apple Carplay जैसे फीचर्स को सपॉर्ट करेगा।
लुक में क्या हुआ बदलाव
इसके लुक की बात करें तो इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
क्या होगी कीमत?
माना जा रहा है कि Vitara Breeza Facelift की शुरुआती कीमत 7 या 7.5 लाख रुपये से शुरू होगी।