फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Kia Carens: इन दोनों एसयूवी में क्या है अंतर, जानें फीचर्स और इंजन की डिटेल

Tue, 17 Sep 2024 05:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार में बीते दिनों काफी नई कारें लॉन्च हुई हैं। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस में से किसी एक को लेने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर पर नजर डाल लीजिए। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga vs Kia Carens - फोटो : Maruti Suzuki-Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार बाजार में बीते दिनों बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें कारों की मांग में कमी देखी गई है। हालांकि, फिर भी बड़ी कारों यानी एसयूवी की मांग में अच्छा उछाल दर्ज किया गया है। इसी बीच अगर आप किसी नई कार को घर लाने का विचार कर रहे हैं तो यहां से बढ़िया डिटेल मिल सकती है। इस खबर में जानिए मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस एसयूवी में क्या फर्क है, चलिए आगे जानते हैं जानकारी।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Kia Carens: डिजाइन और स्टाइल

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में काफी बढ़िया लुक देखने को मिलता है। कंपनी ने आगे की ग्रिल पर लार्ज क्रोम विंग्ड दिया है। वहीं, कार के पीछे की तरफ क्रोम गार्निश ग्रिल दी गई है। कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्, फॉग लाइट्स, इंटीग्रेटिड एंटीना और बैक साइड पर फ्लोटिंग टाइप रुफ दिया गया है। साथ ही ट्यूबलेस और रेडियल टायर मिलते हैं। यह कार आर्किड व्हाइट, स्पेंडिड सिल्वर, मेग्निमा ग्रे, ऑर्बनम रेड, ऑफोर्ड ब्लू, डिग्निटी ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक रंग के विकल्प मिलते हैं। 
वहीं, किआ कैरेंस एसयूवी में एलईडी डीआरएलएस, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्, एलईडी फॉग लैंप और यह कार सेल्टोस से 170 एमएम ज्यादा लंबी है। इस एसयूवी में इंटीग्रेटिड एंटीना, क्रोम गार्निंश, रुफ रेल्स और सिंगल पेन सनरुफ मिलता है। इसके साथ ही ड्यूल टोन क्रिस्टल कट डॉयमंड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। किआ ने इस कार में ब्लैक पर्ल, स्पार्गिंक सिल्वर, इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ओलीव और मैटे ग्रेफाइट रंग मिलते हैं। 

Maruti Suzuki Ertiga vs Kia Carens स्पेसिफिकेशन्स

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एसी, एयर प्यूरी फायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए एबीएस, एंटी थेफ्ट अलार्म, रियर कैमरा, ईबीडी के साथ ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, चाइल्ड लॉक सेफ्टी और स्पीड सेंसर जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। 
वहीं, किआ कैरेंस एसयूवी में पावर विंडो फ्रंट, पावर स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलिटेड सीट्स, बोस ऑडियो के साथ डिजिटल ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही कार में सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने ब्रेक असिस्ट, एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग, 6 एयरबैग्स, एंटी थेफ्ट अलार्म और ईएससी और टीपीएमएस जैसी सुविधाएं मिलती है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga vs Kia Carens इंजन और कीमत

मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में 1,5 लीटर का पेट्रोल इंजन, जिसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह कार  102 बीएचपी की तकत और 136 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। इस कार में 5 स्पीड मेन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक क्षमता और 209 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.51 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है। 
वहीं, किआ कैरेंस एसयूवी में 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन सामान्य तौर पर 114 बीएचपी की ताकत और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। कार में 6 स्पीड गियर के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार में फॉर व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। किआ की इस कार की शुरुआती एक्ससोरूम कीमत 10.52 लाख रुपये है। 





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें