फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज अप्रैल 2025 तक हो जाएगी बंद, रिपोर्ट्स में किया गया दावा

Sat, 22 Feb 2025 05:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मारुति सुजुकी सियाज खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी फैसला कर लें। क्योंकि यह कार अगले महीने से बनना बंद हो सकती है और अप्रैल 2025 तक पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप मारुति सुजुकी सियाज खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी फैसला कर लें। क्योंकि यह कार अगले महीने से बनना बंद हो सकती है और अप्रैल 2025 तक पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बढ़ती लोकप्रियता और कम बिक्री की वजह से कंपनी ने अपने इस मॉडल को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

SUV के चलते सेडान कारों की मांग घटी
2014 में लॉन्च हुई मारुति सियाज को खासतौर पर होंडा सिटी और ह्यूंदै वर्ना को टक्कर देने के लिए लाया गया था। हालांकि, कॉम्पैक्ट एसयूवी के आने के बाद मिड-साइज सेडान की बिक्री में लगातार गिरावट देखी गई है।

2015 में सेडान कारें भारतीय बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती थीं, जो 2024 में सिर्फ 10 प्रतिशत रह गई है। दूसरी ओर, एसयूवी अब 50 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री का हिस्सा बन चुकी हैं। 

मारुति सियाज की बिक्री में आई भारी गिरावट
मारुति सुजुकी का मिड-साइज सेडान सेगमेंट में 35-40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हुआ करती थी, जो अब सिर्फ 11 प्रतिशत रह गई है। फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया के आने के बाद सियाज की बिक्री तेजी से घटी। अब मिड-साइज सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री वर्टस की हो रही है। इसके बाद स्कोडा स्लाविया और ह्यूंदै वर्ना का नंबर आता है।

सियाज के पुराने डिजाइन और फीचर्स ने भी घटाई लोकप्रियता
सियाज को आखिरी बार 2018 में बड़ा अपडेट मिला था। उसके बाद से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। जिसकी वजह से यह आज के मॉडर्न सेडान मॉडल्स के मुकाबले कम फीचर वाली और पुरानी दिखने लगी। यह भी इसकी कम बिक्री की एक वजह हो सकती है। 

नई सेडान कारों में एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी सियाज में कम होती गई।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी अब नई सेडान नहीं लाएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति सुजुकी सियाज का कोई रिप्लेसमेंट मॉडल लॉन्च करने की योजना में नहीं है। कंपनी अब अपने फोकस को पूरी तरह से एसयूवी सेगमेंट पर केंद्रित कर रही है, क्योंकि ग्राहकों की मांग भी इसी ओर बढ़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें