फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा क्यों बिकती हैं 100cc इंजन वाली बाइक्स, जानिये 5 बड़े कारण

Thu, 25 Apr 2019 03:16 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
100cc bikes
विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर मार्किट में हर सेगमेंट की बाइक्स आसानी से देखने को मिल जाती हैं। छोटे इंजन से लेकर हैवी इंजन वाली बाइक्स की यहां भरमार हैं। लेकिन इतने सारे ऑप्शन होने के बाद भी हमारे यहां सबसे ज्यादा 100cc इंजन वाली ही बाइक्स बिकती हैं। आइये जानते हैं तो 5 बड़े कारण जिसकी वजह से ये सेगमेंट है इतना लोकप्रिय

विज्ञापन

 
 

किफायती दाम

जो लोग हैवी इंजन वाली बाइक्स चलाना पसंद हैं जाहिर सी बात है वो लोग शौक के लिए इन्हें खरीदते हैं। लेकिन जिन लोगों का बजट कम होता है ऐसे लोग 100cc सेगमेंट की तरफ आकर्षित होते हैं। यह सेगमेंट सिर्फ 32 हजार रुपये से शुरू होता है। ऐसे में इन बाइक्स को खरीदना ज्यादातर लोगों के हाथ में होता है।
 
 

ज्यादा माइलेज

जिस तरह पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए हर कोई यही चाहता है कि उसकी बाइक्स ज्यादा माइलेज दे। लेकिन 100cc इंजन वाली ही ऐसी बाइक्स होती हैं जों कम पेट्रोल पीती हैं और ज्यादा माइलेज देती हैं,
जिसकी वजह से ये बाइक्स आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालती। भारत में मौजूदा कुछ बाइक्स ऐसी भी हैं जो 80KMPL की माइलेज निकाल देती हैं।
    
 

रख-रखाव काफी कम

100cc बाइक्स का रख रखाव अन्य बाइक्स के मुकाबले काफी काम होता है। लम्बे समय तक इस्तेमाल पर भी ये बाइक्स ज्यादा सर्विस नहीं मांगती, इतना नहीं छोटा इंजन होने की वजह से सर्विस चार्ज भी कम होते हैं। यही वजह है कि लोग इस सेगमेंट की तरफ आकर्षित होते हैं। कम से कम लेबर चार्ज 200-250 रुपये है (लोकल) जबकि 125cc या इससे ऊपर के सेगमेंट की बाइक्स 350 या इससे ज्यादा लेबर चार्ज लग जाता है।  
 
 

सस्ते स्पेयर पार्ट्स

100cc बाइक बाइक के सेगमेंट को एंट्री लेवल सेगमेंट भी कहा जाता है, ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह से इन बाइक्स के पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, इतना ही नहीं अन्य सेगमेंट की बाइक्स की तुलना में ये काफी सस्ते भी होते हैं। बाइक जितना ज्यादा हैवी इंजन वली होगी उसके पार्ट्स उतने हे महंगे होंगे।
 
 
विज्ञापन

चलाने में मजेदार

इन बाइक्स का वजन कम होता है, जिसकी वजह से इन्हें चलाना भी आसान होता है, ये आपके कंट्रोल में रहती है। हैवी ट्रैफिक में भी इन बाइक्स को हैंडल करना इजी बनता है, यदि आपकी बाइक्स पंचर भी हो जाए तो भी इन्हें ले जाने में बहुत ज्यादा कष्ट नहीं होता। 100cc बाइक बजाज CT का वजन सबसे कम 109kg है
 
 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें