फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti New MPV: अगले साल आ सकती है मारुति की नई एमपीवी, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

Wed, 21 Dec 2022 05:35 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से अगले साल एक बेहतरीन एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीवी में कैसे फीचर्स होंगे और क्या कीमत होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से साल 2023 में कई कारों को पेश किया जाएगा। इनमें से ज्यादातर एसयूवी सेगमेंट में होंगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अगले साल एक लग्जरी एमपीवी को भी पेश किया जा सकता है। इस एमपीवी में क्या खासियत होंगी और किस कीमत पर इसे पेश किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


आएगी नई एमपीवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से अगले साल एक और एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी इस नई एमपीवी को लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में ला सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इनोवा जैसी होगी एमपीवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी को टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए संभव हो सकता है क्योंकि टोयोटो और मारुति एक-दूसरे के साथ कई कारों को शेयर करती हैं, जिनमें बलेनो-ग्लैंजा, ग्रैड विटारा-अर्बन क्रूजर हाईराइडर शामिल हैं।
विज्ञापन


नेक्सा डीलरशिप से बेची जाएगी एमपीवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई एमपीवी लग्जरी के साथ आएगी और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी शामिल होंगे। ऐसे में इसे एरिना की जगह नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जा सकता है। नेक्सा डीलरशिप पर कंपनी पहले ही एक्सएल6 जैसी छह सीटर एमपीवी की बिक्री करती है।

कैसे होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली लग्जरी एमपीवी में टोयोटा इनोवा जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें ADAS, टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म, पैनोरमिक सनरुफ, बड़ी और बेहतर टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।

क्या होगी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में लाया जाएगा। जिसका असर इसकी कीमत पर भी होगा। अभी तक मारुति की ओर से सबसे महंगे उत्पादों में ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, अर्टिगा, ब्रेजा और सियाज हैं। लेकिन अगर इस एमपीवी को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है तो इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें