देश में मारुति की स्विफ्ट का स्पोर्ट्स वर्जन पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ताकतवर इंजन दिया जा सकता है साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
भारत में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली हैचबैक में से एक मारुति की स्विफ्ट का नया वर्जन पेश हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ताकतवर इंजन, बेहतरीन फीचर्स और लुक देकर कंपनी इसे और बेहतर बना सकती है। इस खबर में हम बता रहे हैं कि इसे कब पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत क्या होगी।
विज्ञापन
कब होगी पेश
2 of 5
सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारुति अपनी हैचबैक स्विफ्ट के स्पोर्ट्स वर्जन को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान इसे पेश कर सकती है। इस हैचबैक के नए वर्जन में लुक, इंजन और फीचर्स को थोड़ा अलग रखा जा सकता है।
विज्ञापन
होगा इंजन में बदलाव
3 of 5
स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 1.4 लीटर का चार सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है। इसके साथ ही इसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा जा सकता है। कार में छह स्पीड वाला मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जा सकते हैं।
खास होंगे फीचर्स
4 of 5
सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
कंपनी की ओर से इस हैचबैक को अग्रेसिव लुक के साथ पेश किया जा सकता है। कार में एलईडी डीआरएल, पतले हेडलैंप, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील, ब्लैक आउट ग्रिल के साथ बाहरी लुक को बेहतर किया जा सकता है तो इंटीरियर में भी कंपनी भारतीयों की पसंद का ख्याल रखते हुए कई फीचर्स को जोड़ सकती है।
वैसे तो इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन समय के साथ जानकारी भी सामने आती रहेगी। कीमत की बात करें तो भारत में इसका मौजूदा मॉडल 5.91 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत के साथ शुरू होता है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.71 लाख रुपये है। नए वर्जन की कीमत भी कंपनी मौजूदा कीमत के आस-पास रख सकती है।