फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Dio H-Smart: होंडा डियो एच-स्मार्ट में मिली नई स्मार्ट चाबी, आधिकारिक वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जानें कीमत

Fri, 09 Jun 2023 02:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Honda Dio - फोटो : Honda
विज्ञापन
एक्टिवा 125 और एक्टिवा के H-Smart (एच-स्मार्ट) वैरिएंट लॉन्च करने के बाद होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया Dio (डियो) को भी यही ट्रीटमेंट देने पर काम कर रही है। Dio H-Smart (डियो एच-स्मार्ट) की कीमत आधिकारिक तौर पर निर्माता की वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। Honda Dio H-Smart की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77,712 रुपये होगी और यह Dio का नया टॉप-एंड वैरिएंट होगा। इसके अलावा होंडा ने मौजूदा Dio वैरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। अब, स्कूटर STD OBD2 ट्रिम के लिए 70,211 रुपये से शुरू होता है जबकि DLX OBD2 वैरिएंट की कीमत 74,212 रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। होंडा नए डियो के लिए बुकिंग पहले से ही शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


मिलेंगे नए फीचर्स
हालांकि कंनी की वेबसाइट में नए डियो एच-स्मार्ट में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि यह एक्टिवा एच-स्मार्ट के जैसे ही इक्यूपमेंट्स लेवल के साथ आएगा। नया वैरिएंट अलॉय व्हील्स, फ्यूल एफिशिएंट टायर और एक स्मार्ट चाबी के साथ आ सकता है। अभी तक, डियो के सभी वैरिएंट्स में ट्यूबलेस टायर के साथ स्टील व्हील मिलते हैं।

कई नए फीचर्स
स्मार्ट चाबी बहुत से नए फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम मिलता है। जब स्मार्ट चाबी स्कूटर से 2-मीटर की दूरी से आगे जाती है, तो इमोबिलाइजर एक्टिव हो जाता है, और यदि चाबी जैसे ही रेंज के भीतर आती है, तो हैंडल, फ्यूल कैप और सीट को अनलॉक किया जा सकता है। इग्निशन को चालू करने के लिए, राइडर को सिर्फ रेंज के भीतर रहते हुए रोटरी नॉब को दबाना और घुमाना होता है। इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच के एक पुश के साथ स्टार्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


अन्य फीचर्स
डियो में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी हेडलैंप, फ्रंट पॉकेट, सीट स्टोरेज के नीचे, बाहरी फ्यूल फिलर कैप, पासिंग स्विच और बहुत कुछ मिलता है।

इंजन और पावर
Dio H-Smart में वही 109.51 cc एयर-कूल्ड इंजन होगा जो एक्टिवा में इस्तेमाल किया गया है और इसमें फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 7.65 बीएचपी का पावर और 4,750 आरपीएम पर 9 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
उम्मीद है कि सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं होगा। अंडर बोन फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें