कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 9925 कारों को रिकॉल किया गया है। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि जिन कारों को रिकॉल किया गया है। उनमें वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस शामिल हैं।
यह भी पढ़ें -
Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
मारुति की ओर से कहा गया है कि उनकी तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में खराबी आने का संदेह है। इस पार्ट में खराबी के कारण कार को चलाने पर काफी आवाज होती है। वहीं इस खराबी के कारण लंबे समय में कार के ब्रेक्स के प्रदर्शन में कमी आ सकती है। इसी खामी के चलते कंपनी की ओर से कारों को वापस बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें -
7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
कंपनी की सभी वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस को रिकॉल नहीं किया है। जिन कारों को रिकॉल किया गया है उनकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है। इसके मुताबिक सिर्फ तीन अगस्त 2002 से एक सितंबर 2022 के बीच बनी कारों को ही वापस बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें -
Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
कंपनी की ओर से एक तरफ इन कारों को रिकॉल करने की जानकारी दी गई है। साथ में कंपनी ने ये भी बताया है कि खराब पार्ट्स को ठीक करने के लिए कंपनी के सभी सर्विस सेंटर पर पार्ट्स को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से ग्राहकों के साथ संपर्क किया जा रहा है। जिन कारों में ये खामी मिलेगी उन्हें फ्री में कार को ठीक कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
इससे पहले भी कंपनी की ओर से कारों को रिकॉल किया जा चुका है। कंपनी की ओर से इससे पहले 5002 सुपर कैरी, 166 डिजायर टूर एस, 19731 ईको, 181754 सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और एसएल6 को रिकॉल किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र