फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Motocorp: हीरो के स्ट्रैटजी हेड ने दिया इस्तीफा, इन दो लोगों को मिली अंतरिम जिम्मेदारी

Fri, 09 Dec 2022 08:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में रणनीति, विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में रणनीति, विलय और अधिग्रहण (M&A) और वैश्विक प्रोडक्ट प्लानिंग के स्ट्रेटजी हेड Malo Le Masson ने कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने शुक्रवार को इसका एलान किया है। मैसन ने कंपनी के बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता को कंपनी के लिए रणनीति, विलय और अधिग्रहण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि कार्यकारी निदेशक विक्रम कास्बेकर को अंतरिम प्रभार के रूप में वैश्विक उत्पाद योजना के प्रमुख कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

ले मैसन छह साल से अधिक समय से हीरो मोटोकॉर्प के साथ थे और दिसंबर, 2022 के आखिर तक कंपनी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि गुप्ता पिछले छह साल से सीएफओ हैं। वह कई सहयोगी कंपनियों के बोर्ड में निदेशक भी हैं, जिनमें एथर एनर्जी, HMCMM ऑटो और HMCL कोलंबिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही, दोपहिया प्रमुख के बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विक्रम कास्बेकर को ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख कार्य की जिम्मेदारी दी गई है, जो मैसन के छोड़ने के लिए अंतरिम प्रतिस्थापन के रूप में है। वह HMCMM ऑटो और HNBL, बांग्लादेश के बोर्ड में भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें