फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा XUV 7XO को BNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग: एडल्ट-चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कोर कितना है?

Tue, 15 Sep 2026 09:51 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra XUV 7XO ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन
Mahindra XUV 7XO - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी XUV 7XO ने 'भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम' (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जुलाई 2026 में आयोजित किए गए इस सेफ्टी टेस्ट में एसयूवी ने वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के मामले में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। यह 5-स्टार रेटिंग XUV 7XO के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स (AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L) के 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन पर समान रूप से लागू होती है।
विज्ञापन

 

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में एसयूवी ने कितना स्कोर किया?

वयस्कों की सुरक्षा के मामले में Mahindra XUV 7XO ने 32 में से 30.76 पॉइंट्स का उच्च स्कोर हासिल किया है।
क्रैश टेस्ट के दौरान जिन वेरिएंट्स का परीक्षण किया गया उनमें AX7 डीजल 2WD (7-सीटर ऑटोमैटिक) और AX7L डीजल 4WD (7-सीटर ऑटोमैटिक) शामिल थे, जिनका टेस्ट वेट 2,059 किलोग्राम था:
  • फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट: फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में एसयूवी ने 16 में से 14.76 पॉइंट्स हासिल किए।
  • साइड बैरियर टेस्ट: साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में कार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में से पूरे 16 पॉइंट्स दर्ज किए।
  • साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट: इस टेस्ट में भी वाहन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और इसे 'OK' रेटिंग दी गई।

 

Mahindra XUV 7XO SIDE POLE IMPACT DURING CRASH TEST - फोटो : BNCAP

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में कार का प्रदर्शन कैसा रहा?

बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में XUV 7XO ने 49 में से 44.97 पॉइंट्स का बेहतरीन स्कोर दर्ज किया।
  • डायनामिक असेसमेंट: इसमें कार को 24 में से 23.97 पॉइंट्स मिले।
  • CRS इंस्टॉलेशन: चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) की इंस्टॉलेशन में एसयूवी ने 12 में से पूरे 12 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि व्हीकल असेसमेंट स्कोर 13 में से 9 पॉइंट्स रहा।
टेस्टिंग के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के लिए 'ब्रिटैक्स रोमर डुअलफिक्स प्रो एम आई-साइज' चाइल्ड सीट का इस्तेमाल ISOFIX और लेग-सपोर्ट सेटअप के साथ रियर-फेसिंग पोजीशन में किया गया। 18 महीने के बच्चे की सुरक्षा के लिए फ्रंटल टेस्ट में 8 में से 7.97 और साइड टेस्ट में 4 में से 4 अंक मिले, जबकि 3 साल के बच्चे के टेस्ट में दोनों श्रेणियों में पूरे अंक (8/8 और 4/4) हासिल हुए।

 

विज्ञापन

महिंद्रा XUV 7XO में कौन-कौन से स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?

भारत NCAP की रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा XUV 7XO के सभी वेरिएंट्स में कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), कर्टेन एयरबैग्स, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन (पैदल यात्रियों की सुरक्षा) और सभी सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें