फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XEV 9e Pack Two: महिंद्रा XEV 9e पैक टू भारत में लॉन्च, जानें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के रेंज और फीचर्स

Fri, 04 Jul 2025 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां BE 6 और XEV 9e लॉन्च की थीं। अब कंपनी ने XEV 9e का नया वेरिएंट Pack Two (पैक टू) लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन
Mahindra XEV 9e - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां BE 6 और XEV 9e लॉन्च की थीं, जिन्हें लोगों से खासी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब कंपनी ने इसी एक्साइटमेंट को आगे बढ़ाते हुए XEV 9e का नया वेरिएंट Pack Two (पैक टू) लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये से शुरू होती है। ये वेरिएंट दो ऑप्शन में उपलब्ध है और ढेर सारी शानदार फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bharat Mobility Global Expo 2027: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 की तारीख तय, जानें आयोजन का पूरा शेड्यूल

Mahindra XEV 9e Pack Two: बैटरी और रेंज
Mahindra XEV 9e Pack Two में दो बैटरी पैक ऑप्शन 59kWh और 79kWh मिलता है।। 59kWh वाले वर्जन की कीमत करीब 25 लाख रुपये है, जबकि 79kWh वर्जन की कीमत करीब साढ़े 26 लाख रुपये है। महिंद्रा का दावा है कि छोटा बैटरी पैक 400 किलोमीटर की रेंज देता है। जबकि बड़ा पैक 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

इस ईवी में 282 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करने वाला सिंगल मोटर है, जो पीछे के पहियों को पावर देता है।

यह भी पढ़ें - Car Fare: 'सरकार ने आपकी कार पर बैन लगाया, टैक्सी किराया किया दोगुना', सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Mahindra XEV 9e Pack Two: चार्जिंग स्पीड भी है तेज
चार्जिंग की बात करें तो 59 kWh बैटरी को 140 kW DC फास्ट चार्जर से 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं। वहीं, 79kWh बैटरी वर्जन को 175 kW DC फास्ट चार्जर से उतने ही समय में चार्ज किया जा सकता है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि चार्जर और इंस्टॉलेशन की कीमतें एक्स्ट्रा हैं। और अंतिम कीमत डिलीवरी के समय थोड़ी अलग हो सकती है। गाड़ी की डिलीवरी इसी महीने के आखिर में शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: अब छह नए राज्यों में भी मिलेगी निसान मैग्नाइट सीएनजी, डीलरशिप पर लगेगी रेट्रोफिटेड किट

Mahindra XEV 9e Pack Two: फीचर्स से भरपूर
Mahindra XEV 9e Pack Two एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें आपको कई ड्राइव मोड्स, रिजनरेशन मोड्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, तीन TFT स्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल 
विज्ञापन

Mahindra XEV 9e Pack Two: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें छह एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, कॉर्नरिंग लाइट्स, ड्राइवर ड्रॉउजीनेस डिटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, HD कैमरा के साथ आगे और पीछे पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें - Cab Fare: पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूल सकेंगे एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें