फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar Roxx 4x4: महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 की कीमतें आईं सामने, जानें फीचर्स, बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

Wed, 25 Sep 2024 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट की कीमत का खुलासा बुधवार को कर दिया गया। यह खास तौर पर डीजल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Mahindra Thar Roxx - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट की कीमत का खुलासा बुधवार को कर दिया गया। यह खास तौर पर डीजल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 रेंज की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होकर 22.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टू-व्हील ड्राइव वर्जन की तुलना में, MX5 4x4 वेरिएंट लगभग 1.80 लाख रुपये महंगा है। वहीं, टॉप-स्पेक AX7L 4x4 ट्रिम, 2WD वर्जन की तुलना में 1.5 लाख रुपये अधिक महंगा है।
विज्ञापन

बुकिंग और डिलीवरी
महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 की बुकिंग 3 अक्तूबर को ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू होगी। 12 अक्तूबर, 2024 को दशहरा के शुभ अवसर पर इस रेंज की डिलीवरी शुरू होगी।

इंजन पावर
महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 को 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। 4x4 मैनुअल वेरिएंट में, ऑयल बर्नर 150 बीएचपी और 330 एनएम का पीक टॉर्क देता है। वहीं, 4x4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 172 बीएचपी और 370 एनएम का पीक टॉर्क देता है। 

महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 की ऑफ-रोड फीचर्स
पांच दरवाजों वाली यह फैमिली एसयूवी 4XPLOR 4x4 तकनीक के साथ आती है। जिसमें लो-रेशियो ट्रांसफर केस और कहीं भी जाने की क्षमता के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल शामिल है। यह एसयूवी 650 मिमी गहरे पानी को आसानी से पार कर सकती है।

थार रॉक्स 4x4 कई टेरेन मोड - स्नो, सैंड और मड के साथ आती है। इसमें डिस्प्ले पर एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स भी मिलते हैं जो कंपास, रोल और पिच, अल्टीमीटर और दो ड्राइविंग मोड - जिप और जूम सहित रियल-टाइम ऑफ-रोड परफॉरमेंस मेट्रिक्स के साथ आते हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा, महिंद्रा थार रॉक्स में क्रॉलस्मार्ट फीचर है, जिसकी मदद से ड्राइवर एक्सीलेटर पेडल पर पैर रखे बिना कम स्पीड वाली एक चाल बनाए रख सकता है। इसके अलावा, नया इंटेलीटर्न फीचर पीछे के पहियों में से एक को लॉक कर देगा। जिससे टर्निंग रेडियस कम हो जाएगा और यह ऑफ-रोडिंग स्थितियों में खास तौर पर उपयोगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें