फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra ने बढ़ाए अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के दाम, फीचर्स में की कटौती

Thu, 20 May 2021 12:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा ने XUV300 के दामों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वैरिएंट्स के दाम 1000 रुपये से 36000 रुपये तक बढ़ाए हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल इंजन वाली XUV300 की एक्स-शोरूम कीमतें 7.96 लाख रुपये से 12.13 लाख रुपये तक होंगी...
विज्ञापन
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल ऑटो कंपनियों अपनी लागत घटाने के लिए गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर ही रही हैं साथ ही उनके फीचर्स में भी कटौती कर रही हैं। ह्यूंदै क्रेटा के बाद महिंद्रा XUV300 के दामों में बढ़ोतरी और कुछ फीचस में कटौती की गई है। महिंद्रा ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के कुछ फीचर्स में गुपचुप कटौती की है। वहीं कंपनी ने इसके वैरिएंट्स के दामों में इस साल में दूसरी बार बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने XUV300 की मिडिल सीटों से थ्री-पाइंट सीटबेल्ट हटा दी है। साथ ही हीटेड ORVMs (आउटसाइड रिअर व्यू मिरर्स) का फीचर भी खत्म कर दिया है। थ्री-पाइंट सीटबेल्ट की जगह कंपनी ने लैप-पोजिशन सेफ्टी बेल्ट दी हैं। XUV300 का मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, किआ सोनेट, निसान मैगनाइट जैसी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से है।
विज्ञापन

वहीं महिंद्रा ने इस एसयवी के दामों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वैरिएंट्स के दाम 1000 रुपये से 36000 रुपये तक बढ़ाए हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल इंजन वाली XUV300 की एक्स-शोरूम कीमतें 7.96 लाख रुपये से 12.13 लाख रुपये तक होंगी।
 
Mahindra XUV300 पेट्रोल वैरिएंट्स की नई कीमतें
वैरिएंट नई कीमतें (रुपये) पुरानी कीमतें (रुपये)
W4 7.90 लाख 7.95 लाख
W6 9.70 लाख 9.40 लाख
W6 AMT 10.25 लाख 9.95 लाख
W8 10.31 लाख 10 लाख
W8 (O) 11.47 लाख 11.12 लाख
W8 (O) AMT 12.13 लाख 11.77 लाख

वहीं डीजल वैरिएंट की कीमतें 27 हजार रुपये से 39 हजार रुपये तक बढ़ाई हैं। दाम बढ़ने के बाद डीजल इंजन वाली XUV300 की एक्स-शोरूम कीमतें 8.70 लाख रुपये से 12.55 लाख रुपये तक होंगी।
 
Mahindra XUV300 डीजल वैरिएंट्स की नई कीमतें
वैरिएंट नई कीमतें (रुपये) पुरानी कीमतें (रुपये)
W4 8.97 लाख 8.70 लाख
W6 10 लाख 10.31 लाख
W6 AMT 10.95 लाख 9.62 लाख
W8 11.50 लाख 11.15 लाख
W8 (O) 12.27 लाख 11.90 लाख
W8 (O) AMT 12.94 लाख 12.55 लाख
 
XUV300 में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 109 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 117 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें