देश के कई शहरों में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ कैब संचालन कंपनी उबर के बेड़े में शामिल करने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) उबर के साथ हाथ मिलाएगी। प्रमुख वाहन कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी नई साझेदारी के तहत दिल्ली तथा हैदराबाद में सैकड़ों इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर उतारेगी। कंपनी नागपुर की सड़कों पर अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने के लिए पहले ही उबर की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओला से समझौता कर चुकी है। महिंद्रा उबर को ई2ओप्लस हैचबैक तथा ईवेरिटो सिडान वाहन देगी।
ये भी पढ़ेंः यहां किराए पर मिल रही इलेक्ट्रिक कार, महिंद्रा लाई नई सुविधा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उबर के साथ हमारा सहयोग शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म पर ई-वाहनों को व्यापक पैमाने पर स्वीकार करने की रफ्तार में तेजी लाने में मदद करने तथा देश के ई-वाहनों की परिकल्पना को साकार करने के लिए अगला महत्वपूर्ण कदम है।