महाराष्ट्र ने शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना का अध्ययन करने के लिए सात सदस्यीय समिति बनाई है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिले के इलाके भी शामिल हैं।
पैनल के डिटेल्स
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली समिति अध्ययन करेगी और तीन महीने के भीतर अपनी सिफारिशों के साथ एक रिपोर्ट पेश करेगी। जैसा कि 22 जनवरी के सरकारी प्रस्ताव का हवाला देते हुए पीटीआई ने बताया। महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त, मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), महानगर गैस के प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के परियोजना प्रबंधक, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के अध्यक्ष और सदस्य सचिव के रूप में संयुक्त परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन-1) अन्य पैनलिस्ट हैं।
सरकारी प्रस्ताव ने पैनल को क्षेत्र के विशेषज्ञों को फेलो सदस्य के रूप में शामिल करने और उनसे फीडबैक हासिल करने की शक्तियां प्रदान की हैं।
बंबई उच्च न्यायालय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा था
यह फैसला इस वर्ष की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के बाद आया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी।
उच्च न्यायालय ने कहा था कि वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है। और मुंबई में वाहनों और प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
Car Pollution
- फोटो : Freepik
संभावित प्रभाव
अगर यह कदम उठाया जाता है, तो शहर में ऑटोमोटिव सेक्टर की बिक्री संख्या पर इसका असर पड़ सकता है। 2024 के दौरान, मुंबई के चार आरटीओ कार्यालयों में 2.79 लाख नए वाहन पंजीकृत किए गए, जो 2023 की तुलना में 9.89 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे राज्य के लिए, 2024 में 28 लाख से ज्यादा वाहन पंजीकृत किए गए। जो 2023 की तुलना में 12.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है।
YTD आधार पर, BSE ऑटो इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है, और पिछले एक साल में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Car Pollution
- फोटो : Freepik
एक महत्वपूर्ण सवाल यह भी उठता है कि प्रस्तावित समिति शहर के मौजूदा वाहन मालिकों की सुरक्षा कैसे करेगी, और 15 साल से पुराने वाहनों के लिए क्या उपाय किए जाएंगे।
पिछले साल दिसंबर में, मुंबई के नगर निगम ने शहर भर में निर्माण स्थलों को चेतावनी जारी की थी। और प्रदूषण नियंत्रण प्रोटोकॉल की जांच के लिए निरीक्षण किया था। दिसंबर के दौरान शहर में निर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी, हवा के पैटर्न में बदलाव और कम तापमान के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब हो गया था। दिसंबर के दौरान मुंबई में चल रहे बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की संख्या 11,000 से ज्यादा थी।
Car Emissions
- फोटो : Freepik
मुंबई की ग्रीन ट्रांजिट योजनाएं
मुंबई कई ग्रीन ट्रांजिट पहल कर रहा है, जिसका मकसद टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। आगे चलकर मुंबई की मोनोरेल की परिचालन क्षमता को दोगुना करने की योजना भी चल रही है।
कई इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग कंपनियां भी मुंबई में अपने बहुप्रतीक्षित विस्तार का एलान कर चुकी हैं।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए), जो 2025 में परिचालन शुरू करने वाला है। इससे शहर में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Cars
- फोटो : Freepik
स्टॉकहोम का प्रयोग
इससे पहले, स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम ने 2024 में अपने शहर के केंद्र के एक हिस्से में पेट्रोल और डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई थी, जिसे नवंबर में रोक दिया गया था। काउंटी प्राधिकरण ने प्रतिबंध को वापस लेने या स्थगित करने की मांग करने वाली कंपनियों के अनुरोध का हवाला दिया।