फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safe Cars: 2025 में ये हैं देश की सबसे सेफ कारें, 5-स्टार की रेटिंग और दाम भी आपके बजट में

Tue, 28 Jan 2025 04:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी 2025 में अपने लिए एक सेफ कार खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ग्लोबल एनसीएपी (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग लाने वाली कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2025 में खरीदें ये सुरक्षित कारें - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कार ग्राहक अब गाड़ियों के डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ उसकी सेफ्टी रेंटिंग पर भी बहुत ध्यान देने लगे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में कई कार कंपनियों ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने वाली कारें लॉन्च की हैं। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर कारें 10 लाख रुपये से भी कीमत में आती हैं, जो आम आदमी के बजट में भी फिट बैठती हैं। 
विज्ञापन


अगर आप भी 2025 में अपने लिए एक सेफ कार खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ग्लोबल एनसीएपी (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग लाने वाली कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं।

Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Amar Sharma
2025 Maruti Suzuki Dzire
नई मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी के लाइअप की ऐसी पहली कार है जो GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने में सफल हुई है। इस कार में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 PS का पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें सीएनजी वेरिएंट्स का भी ऑप्शन दिया है, जो 33 Km/Kg का शानदार माइलेज देती है। अगर आपके पास 7 लाख रुपये का बजट है तो आप न्यू डिजायर खरीद सकते हैं।

Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टाटा पंच कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी है। इस 5-सीटर बजट एसयूवी में कंपनी ने स्ट्रांग बिल्ड क्विलीटी दी है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। 2021 के Global NCAP क्रैश टेस्ट में टाटा पंच 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग लाने में कामयाब हुई थी। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टाटा पंच 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। आप 7 लाख रुपये से भी कम के बजट में टाटा पंच को घर ला सकते हैं।

Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा पंच मार्केट में बिकने वाली किफायती और सेफ हैचबैक है। कंपनी इसे 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में बेच रही है। कंपनी ने इसका सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध कराया है जो डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ये कार 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर जैसै सेफ्टी फीचर्स से लैस है। अगर आप टाटा अल्ट्रोज खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 7-8 लाख रुपये का बजट होना चाहिए।
विज्ञापन

Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
महिंद्रा की एक्सयूवी300 का नाम भारत की सबसे सेफ बजट एसयूवीज में लिया जाता है। इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 115.05bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 7 एयरबैग्स मिलते हैं। महिंद्रा  XUV300 को खरीदने के लिए आपके पास 8.5-10 लाख रुपये का बजट होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें