जापान की वाहन निर्माता लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी एमपीवी एलएम को पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस लग्जरी एमपीवी में क्या फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
पेश हुई एमपीवी
टोयोटा ने भारत में नई एमपीवी एलएम को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी को लग्जरी सेगमेंट में लाया गया है। लेक्सस एलएम को पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग को भी शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें-
Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से इस अल्ट्रा लग्जरी एमपीवी में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनको दुनिया में पहली बार किसी एमपीवी में दिया गया है। इनमें 48 इंच चौड़ी डिस्प्ले, रियर टार्गेट एसी के साथ एडजस्टमेंट फंक्शन, पावर लॉन्ग स्लाइड रेल, मल्टी पोजिशन टिप-अप सीट, फ्रीक्वेंसी सेंसिटिव पिस्टन वॉल्व जैसे फीचर्स हैं। वहीं इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर डोर इजी क्लोजर, रिमूवेबल रियर मल्टी ऑपरेशनल पेनल, व्हीकल ब्रेकिंग पोस्टर कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें चार और सात सीट का विकल्प भी कंपनी की ओर से दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से फिलहाल इसके इंजन की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी में 2.5 लीटर चार सिलेंडर ड्यूल वीवीटी-आई इंजन दिया मिल सकता है। जिसके साथ हाईब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। इंजन से एमपीवी को 142 किलोवाट की पावर और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि इसमें लगी बैटरी से 134 किलोवाट की पावर और 270 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें -
HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फिलहाल इसके लिए बुकिंग शुरु कर दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च करे। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत एक से 1.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स