लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारत में नई उरुस एस को लॉन्च किया गया है। कंपनी की यह सुपर एसयूवी में क्या खूबियां मिलती हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
इटली की सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस सुपर एसयूवी में क्या खूबियां हैं। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
भारत आई नई सुपर एसयूवी
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी उरुस एस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही आरडीई नियमों के मुताबिक अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
डिजाइन के मामले में उरुस परफॉर्मेंते और उरुस एस ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन पुरानी उरुस के मुकाबले में बेहतर डिजाइन के साथ आती है। उरुस एस को को पिछले मॉडल के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। पहले के मुकाबले यह ज्यादा स्पोर्टी लगती है। इसके साथ ही यह काफी लग्जरी के साथ भी आती है। इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। लेकिन ग्राहक अपनी पंसद के मुताबिक इसमें 22 या 23 इंच के अलॉय व्हील्स को भी चुन सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656.62 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ लिमिटेड स्लिप सेंट्रल डिफरेंशियल ट्रांसमिशन दिया जाता है।
विज्ञापन
सेफ्टी में भी है दमदार
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी की ओर से इस दमदार इंजन वाली सुपर एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ड्राइवर को ADAS के तीन विकल्प मिलते हैं जिनमें अर्बन रोड, हाइवे और फुल ADAS के विकल्प शामिल हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एंटी थेफ्ट अलार्म नोटिफिकेशन, वॉलेट अलर्ट, कफ्यू अलर्ट, स्पीड अलर्ट, जियोफैंसिंग अलर्ट, प्राइवेट अमरजेंसी कॉल, ऑनलाइन रोड असिस्टेंस, स्टोलन व्हीकल लोकेटर, लैम्बॉर्गिनी कनेक्ट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं। सुपर एसयूवी में कुल आठ एयरबैग्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैसे हैं फीचर्स
6 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
सुपर एसयूवी में ड्राइवर को राइडिंग के लिए कई मोड्स मिलते हैं। इसमें ड्राइवर स्ट्राडा, कोरसा, स्पोर्ट, साबिया, टेरा और नेव में से किसी भी मोड को चुन सकता है। एसयूवी में दो स्क्रीन्स मिलती हैं जिनमें से एक में इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और दूसरी स्क्रीन में एसी, सीट्स, टेंपरेचर कंट्रोल के फीचर्स को सेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑनलाइन स्मार्ट राउटिंग, ट्रैफिक लाइट इंफोरमेशन, थ्रीडी सिटी व्यू, कार फाइंडर जैसे फीचर्स आते हैं।