इतालवी सुपरकार निर्माता Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) ने अपनी नई Fenomeno Roadster (फेनोमेनो रोडस्टर) से पर्दा उठा दिया है। यह एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव ओपन-टॉप हाइपरकार है। कपंनी ने एलान किया है कि इसकी दुनिया भर में केवल 15 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि यह ब्रांड की अब तक की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन रोडस्टर है।
फेनोमेनो रोडस्टर में हाइब्रिड तकनीक के साथ लेम्बोर्गिनी का सिग्नेचर इंजन दिया गया है:
इंजन: 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन।
हाइब्रिड सेटअप: इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स और 7 kWh का बैटरी पैक लगा है।
कुल पावर: यह हाइब्रिड सेटअप मिलकर 1,065 hp की पावर और 725 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन: इसमें 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
फेनोमेनो रोडस्टर दुनिया की सबसे तेज ओपन-टॉप कारों की लिस्ट में शामिल है:
0-100 kmph: मात्र 2.4 सेकंड।
0-200 kmph: केवल 6.8 सेकंड।
टॉप स्पीड: 340 किमी प्रति घंटे से अधिक।
यह कार 2025 में आई 'फेनोमेनो कूपे' का कन्वर्टिबल वर्जन है। जिसे लेम्बोर्गिनी के 'फ्यू-ऑफ' (Few-Off) प्रोग्राम के तहत बनाया गया है:
मजबूती: छत न होने के बावजूद, चेसिस और बॉडी में कार्बन फाइबर के इस्तेमाल से इसकी मजबूती बरकरार रखी गई है।
नया डिजाइन: कूपे की छत पर लगे एयर इनटेक की जगह अब सीटों के पीछे 'ट्विन-बट्रेस' सेटअप दिया गया है। जिसमें रोलओवर सुरक्षा भी शामिल है।
एरोडायनामिक्स: विंडशील्ड फ्रेम में एक स्पॉइलर जोड़ा गया है जो हवा को कैबिन से दूर रखता है और इंजन कूलिंग में मदद करता है।
रियर लुक: पीछे की तरफ Y-आकार के LED टेल लैंप, एक एक्टिव रियर विंग और बीच में लगा हेक्सागोनल एग्जॉस्ट दिया गया है।
कार का कैबिन पूरी तरह से लड़ाकू विमान से प्रेरित है:
डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन दी गई हैं- 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वर्टिकल सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए एक अलग स्क्रीन।
स्टार्ट बटन: इसमें लड़ाकू विमान जैसा 'फ्लिप-अप' इंजन स्टार्ट बटन दिया गया है।
टायर और ब्रेक: यह खास तौर पर विकसित फोर्ज्ड व्हील्स और ब्रिजस्टोन पोटेंज़ा स्पोर्ट टायर्स पर चलती है। जिसमें कार्बन सिरेमिक ब्रेक्स लगे हैं।
हां, लेम्बोर्गिनी अपने ग्राहकों को खास सुविधाएं दे रही है:
एड पर्सोनम (Ad Personam): इस प्रोग्राम के जरिए खरीदार अपनी पसंद के अनुसार कार के रंग, मटेरियल और फिनिश को कस्टमाइज कर सकते हैं।
लेम्बोर्गिनी फेनोमेनो रोडस्टर तकनीक और लग्जरी का बेजोड़ संगम है। केवल 15 ग्राहकों के लिए उपलब्ध यह कार सड़क पर चलने वाला एक इंजीनियरिंग चमत्कार है। जो ओपन-टॉप ड्राइविंग के अनुभव को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है।