फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Komaki X3: कोमाकी X3 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 100 किमी तक की रेंज का दावा, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 04 Mar 2025 05:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Komaki Electric Vehicle (कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने अपना नया Komaki X3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Komaki X3 Electric Scooter - फोटो : Komaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Komaki Electric Vehicle (कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने अपना नया Komaki X3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 50 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा रखी गई है। यह स्कूटर ब्रांड की अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लाइनअप में शामिल हुआ है। जिसमें SE, X-One और MG सीरीज के मॉडल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

खास ऑफर: दो स्कूटर खरीदने पर छूट
कोमाकी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक खास ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक दो Komaki X3 स्कूटर को करीब एक लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्कूटर देशभर में अधिकृत डीलरशिप्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

डिजाइन और फीचर्स
Komaki X3 का डिजाइन काफी प्रैक्टिकल है, हालांकि यह बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं है। इसमें फुल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है, जिसमें डुअल LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं। स्कूटर में डिजिटल डैशबोर्ड, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, पार्किंग रिपेयर असिस्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर तीन कलर ऑप्शंस में आता है। जिसमें गार्नेट रेड, सिल्वर ग्रे और जेट ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
Komaki X3 में लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 3 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक चल सकता है। साथ ही, इसकी अधिकतम स्पीड 55 किमी प्रति घंटा तक है।
विज्ञापन

'महिलाओं के लिए किया गया डिजाइन'
कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने बताया कि X3 स्कूटर खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य देश में ईवी क्रांति को आगे बढ़ाना है। X3 सीरीज इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह स्मार्ट, ग्रीन और सुलभ मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। X3 हमारे ब्रांड की इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और हर राइडर को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें