फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: बारिश के मौसम में शीशे पर जम जाती है धुंध, आसान तरीकों को अपनाएं नहीं होंगे परेशान

Sat, 03 Jun 2023 02:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के समय कार चलाने पर अक्सर विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है। जिससे कार चलाने में परेशानी होती है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर कार चलाते समय आपके सामने विंडशील्ड पर साइड के शीशों पर धुंध जम जाए तो फिर कार चलाने में काफी परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं जिससे विंडशील्ड और साइड के शीशों पर जमने वाली धुंध को मिनटों में ही हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

बारिश में रखें ध्यान

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर बारिश के मौसम में कार चलाना काफी अच्छा अनुभव देता है। लेकिन अगर ऐसे में अचानक विंडशील्ड और साइड के शीशों पर धुंध जम जाए तो फिर विजिबिलिटी कम या पूरी तरह से खत्म हो जाती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी हो जाता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

एसी को रखें ऑन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के एसी को बारिश के मौसम में चलाना फायदा देता है। बारिश के समय जहां बाहर से आने वाले छींटों से आप सुरक्षित रहते हैं, साथ ही केबिन के अंदर होने वाली उमस से भी बचा जा सकता है। इसके साथ ही एसी ऑन रहने के कारण विंडशील्ड और अन्य शीशों पर धुंध भी नहीं जमती और विजिबिलिटी पूरी तरह से बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

हवा को विंडशील्ड पर मोड़ें

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में एसी की सेटिंग में ही एक सेटिंग होती है जिसमें एसी की हवा को कई तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। आमतौर पर लोग एसी की हवा को डैशबोर्ड में लगे वेंट्स पर ही सेट करते हैं। लेकिन बारिश के समय विंडशील्ड को धुंध से बचाने के लिए इसका उपयोग विंडशील्ड की ओर करना सही रहता है। इससे विंडशील्ड पर धुंध भी नहीं जमती और कार में एसी की ठंडक भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफॉगर का करें उपयोग

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कई कारों में पीछे के शीशे पर कुछ लाइन बनी होती हैं। इनको सिर्फ डिजाइन से बेहतर दिखने के लिए नहीं बनाया जाता। बल्कि इनका उपयोग बारिश और सर्दियों के समय धुंध को हटाने के लिए किया जाता है। ड्राइवर के पास ही एक बटन दिया जाता है, जिसे दबाकर रियर डिफॉगर को ऑन किया जा सकता है। एक बार ऑन करते ही कुछ सेकेंड में पीछे के शीशे पर जमी हुई धुंध को हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें