फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा अप्रैल का तीसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 23 Apr 2023 03:11 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए अप्रैल का तीसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 21
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

अप्रैल का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

एसयूवी की डिमांड

2 of 21
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा कायम है। कंपनी की स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन एसयूवी की मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों एसयूवी की मिड साइज सेगमेंट में कुल 8788 यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही एसयूवी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण वेटिंग पीरियड भी लगातार बढ़ रहा है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर स्कॉर्पियो ब्रॉन्ड ने 44.99 और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 26.45 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में दूसरे नंबर पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। जानकारी के मुताबिक दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी का नंबर रहा। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी कुल 5107 यूनिट्स की बिक्री की। जानकारी के मुताबिक एमजी मोटर्स की बिक्री में भी मार्च में सुधार दर्ज किया गया। कंपनी ने मार्च महीने में हैक्टर और हैक्टर प्लस की कुल 4105 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने सिर्फ 2019 यूनिट्स की बिक्री की थी। जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने भी इस दौरान करीब 3400 यूनिट्स के आस-पास मिड साइज एसयूवी की बिक्री की। कंपनी ने सफारी की 1890 और हैरियर की 2561 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ह्यूंदै ने मार्च 2023 के दौरान अल्काजार की कुल 2519 यूनिट्स की बिक्री की है।
विज्ञापन

ह्यूंदै ने शुरू की बेहतरीन एसयूवी के फेसलिफ्ट की बुकिंग

3 of 21
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से मिड साइज एसयूवी क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए मलेशिया में बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे जल्द ही मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई क्रेटा का डिजाइन इससे बड़ी एसयूवी ट्यूशॉ की तरह रखा गया है। दिखने में ट्यूशॉ की तरह ही है लेकिन इसका साइज उसके मुकाबले थोड़ा छोटा है। इंडोनेशियाई और थाईलैंड के बाजार में इसका फेसलिफ्ट वर्जन ही ऑफर किया जाता है। लेकिन अब इसे जल्द ही मलेशिया के बाजार में भी ऑफर किया जाएगा। मलेशिया के बाद ह्यूंदै की ओर से इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारत और ब्राजील जैसे बाजारों में भी लाया जा सकता है।

यामाहा ने लॉन्च की नई बाइक

4 of 21
Yamaha FZ-S FI Dark Night variant
यामाहा की ओर से एफजेड वर्जन थ्री को नए मैट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। नए कलर को सिर्फ स्टैंडर्ड वैरिएंट में ही ऑफर किया जा रहा है। बाइक को पहले की ही तरह 149 सीसी के सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ पेश किया गया है। बाइक में टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर में मोनो सस्पेंशन को दिया गया है। बाइक में सिंगल चैनल एबीएस को भी दिया गया है। बाइक को 1.21 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

लॉन्च हुई नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन

5 of 21
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे कई खूबियों के साथ लॉन्च किया है। अब इसे वर्जन मैक्स के टॉप वैरिएंट पर पोजिशन किया गया है। डार्क एडिशन को कुल दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में कंपनी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इसके एक्सटीरियर में कार को पूरी तरह से ब्लैक रखा गया है। सामान्य वर्जन में जो नीले रंग के इंसर्ट मिलते हैं वह भी इस वर्जन में काले रंग के रखे गए हैं। सिर्फ फॉग लैंप के पास नीले रंग के इंसर्ट मिलते हैं। एसयूवी के इंटीरियर में भी कई फीचर्स को बदला गया है और कुछ को जोड़ा गया है। ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग, ऑल ब्लैक इंटीरियर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, सीट्स पर डार्क की बैजिंग दी गई है। ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जबकि इसके निचले वैरिएंट्स में सात इंच की स्क्रीन मिलती है। यह सिस्टम छह क्षेत्रीय भाषाओं की कमांड को सुनता है और इन भाषाओं की 180 कमांड को सुन सकता है। रियर में एचडी कैमरा दिया गया है जिससे एसयूवी को रिवर्स करने में आसानी होगी। नेक्सन ईवी मैक्स को कुल दो वैरिएंट में डार्क एडिशन थीम के साथ लाया गया है। इसके एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.04 लाख रुपये और एक्सजेड प्लस लग्जरी 7.2 KW AC वॉल चार्जर वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 19.54 लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

मार्च में खूब हुई इन सेडान कारों की बिक्री

6 of 21
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति डिजायर मार्च में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कारों में शामिल रही। इसकी 13394 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे नंबर पर होंडा की अमेज रही। इसकी मार्च में कुल 3995 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे पायदान पर ह्यूंदै ऑरा रही। इसकी कुल 3774 यूनिट्स की बिक्री मार्च 2023 में हुई। अगला नंबर ह्यूंदै की हाल में लॉन्च हुई सेडान कार वर्ना का रहा। इसकी कुल 3755 यूनिट्स की बिक्री हुई। पांचवें नंबर पर टाटा की टिगोर रही। मार्च में इसे 2705 लोगों ने खरीदा। मार्च में 1792 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे नंबर पर फॉक्सवैगन वर्टुस रही। स्कोडा की स्लाविया को भी मार्च महीने में 1574 ग्राहकों ने खरीदा। मारुति सियाज 300, स्कोडा सुपर्ब 104, टोयोटा कैमरी 98 और स्कोडा ऑक्टिविया को सिर्फ 86 ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन

जीप की नई एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन का हुआ डेब्यू

7 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जीप की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी एवेंजर को पेश कर दिया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसे यूरोप में डिजाइन किया गया है और खासतौर पर यूरोपियन देशों के लिए बनाया गया है। इसे साल 2022 के दौरान पेरिस ऑटो शो में भी दिखाया गया था। एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो यह जीप की अन्य एसयूवी की तरह ही बनाई गई है। सामने की ओर एसयूवी में जीप की अन्य एसयूवी की तरह ही ग्रिल दी गई है। जिससे एसयूवी का लुक काफी ज्यादा म्सक्यूलर लगता है। एसयूवी में फीचर्स की बात करें तो इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील्स, साइड में ब्लैक क्लैडिंग, एक्स शेप की रियर एलईडी हेडलाइट्स, रूफ माउंटिड स्पायलर, रियर वाइपर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ को दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में इंटीग्रेटिड डीआरएल के साथ एलईडी हैडलाइट्स का सेटअप मिलता है। लोअर बंपर में फॉग लैंप, बड़े एयर डैम, फ्रंट पार्किंग सेंसर को दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर में डैशबोर्ड को ब्लैक और एसयूवी के कलर के साथ मैच किया गया है। ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ ही इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, 10.25 का ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर एडजस्टेबल सीट्स, मल्टी कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा सहित कई फीचर्स को दिया गया है।

मर्सिडीज मेबैक की इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश हुई

8 of 21
Mercedes-Maybach EQS 680 Electric SUV - फोटो : Mercedes-Maybach
मर्सिडीज ने पहली मेबैक इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूएस 680 को कंपनी ने शंघाई ऑटो शो के दौरान पेश किया है। मेबैक ईक्यूएस 680 में हर एक्सल पर एक मोटर दी गई है। जिससे इसे 649 बीएचपी और 950 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 4.1 सेकेंड का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ मेबैक-स्पेसिफिक स्टार्ट-अप एनिमेशन नप्पा लेदर अपहोल्सट्री को दिया गया है। एसयूवी में 21 इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन पेंट स्कीम सहित कई फीचर्स मिलते हैं।

अल्ट्रोज सीएनजी के लिए शुरू की बुकिंग

9 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कोई भी ग्राहक 21 हजार रुपये में सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इसके सीएनजी वैरिएंट की डिलीवरी को मई में शुरू कर दिया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही अल्ट्रोज को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे अप्रैल के आखिर या मई की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कुछ खूबियों को दिया जाएगा। कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान भी दिखाया गया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि इसमें ऐसे कुछ फीचर्स होंगे जो इस सेगमेंट की अन्य कारों में नहीं मिलते। टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के सीएनजी वैरिएंट की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे एक नहीं बल्कि दो सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें ऐसा इसलिए किया है जिससे कार में बूट स्पेस बना रहे और सीएनजी के साथ उसे चलाया भी जाए। दोनों ही सिलेंडर की क्षमता कुल 60 लीटर की होगी। इसके साथ ही इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू को भी दिया जाएगा। जिससे यह कार आसानी से सीएनजी से पेट्रोल मोड में शिफ्ट हो पाएगी। साथ ही इसे सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें इस तरह की सुरक्षा भी मिलेगी कि जब भी कार में सीएनजी भरी जाएगी तब कार बंद होगी। कार पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दी जाएगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अल्ट्रोज सीएनजी को कुल चार वैरिएंट में लाया जाएगा। इन वैरिएंट्स में एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सजेड और एक्सजेड प्लस होंगे। कार में ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे और एवेन्यू वाइट रंगों का विकल्प मिलेगा। इसमें लैदरेट सीट्स, आईआरए कनेक्टिड कार तकनीक, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हैडलैंप जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

अप्रैल में इन कारों पर है सबसे ज्यादा वेटिंग

10 of 21
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अभी भी 18 महीने का वेटिंग पीरियड है। महिंद्रा थार पर भी करीब 17 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। टोयोटा हाईराइडर पर भी करीब 15 महीने की वेटिंग चल रही है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो पर भी 15 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 पर करीब 11 महीने की वेटिंग चल रही है। किआ कैरेंस पर 11 और मारुति ब्रेजा पर 10 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। शहर और शोरूम के साथ वैरिएंट पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड हो सकता है।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बढ़ोतरी

11 of 21
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान सबसे ज्यादा 38322 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही। जिसने वित्त वर्ष 2023 के दौरान 4511 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे पायदान पर बीवाईडी इलेक्ट्रिक रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान कुल 1066 यूनिट्स की बिक्री की। अगला नंबर ह्यूंदै का रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान 789 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। पांचवें पायदान पर महिंद्रा का नंबर आया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान कुल 463 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद बीएमडब्ल्यू ने 386 और वॉल्वो ने 140 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है।

एमजी मोटर्स ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार

12 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी कॉमेट में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया गया है। कार में 17.3 Kwh का बैटरी पैक मिलेगा, जिससे कार को करीब 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। कार की कीमत की अभी कंपनी की ओर से घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

जल्द आ रही हैं रॉयल एनफील्ड की तीन नई बाइक्स

13 of 21
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से तीन नई बाइक्स को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को अलग-अलग सेगमेंट में लाया जा सकता है। इन तीनों ही बाइक्स को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन वाली बुलेट 350 को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में बाइक को कुछ बदलावों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 349 सीसी का नया ऑयल कूल्ड ओएचसी इंजन दिया जा सकता है। इस बाइक में जे सीरीज इंजन से लैस क्लासिक 350 की तरह कई समानताएं हो सकती हैं। यह इंजन बाइक को 20.2 बीएचपी और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। बाइक की संभावित कीमत की बात करें तो यह बाइक हंटर 350 की कीमत के आस-पास हो सकती है। टूर बाइक चाहने वालों के लिए कंपनी की ओर से नई हिमालयन 450 को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक के लॉन्च से पहले इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक को मौजूदा हिमालयन 411 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। बाइक में मिलने वाले इंजन से इसे 40 बीएचपी की ताकत मिलेगी। बाइक में 450 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाएगा। 650 सीसी के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की ओर से एक और नई बाइक शॉटगन 650 को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में भी इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें 648 सीसी का पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन दिया जाएगा।

चांद पर भी यह कंपनी दौड़ाएगी लूनर रोवर

14 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी ऐसी कार बनाने की शुरूआत कर रही है। जिसे चांद पर भी चलाया जा सकेगा। कंपनी ने लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे कोरिया में एयरोस्पसे पार्टनर के साथ मिलकर ह्यूंदै बना रही है। कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक कार को कुछ खास तकनीक के साथ लैस किया जाएगा। लूनर रोवर में ह्यूंदै और किआ की कारों में मिलने वाली सभी एडवांस तकनीक को दिया जाएगा। जिसमें एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा, LiDAR सेंसर, ऑटोमैटिक ड्राइविंग तकनीक जैसी चीजें शामिल होंगी। इसमें सोलर पैनल भी होंगे, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी शुरूआती टेस्टिंग साल 2024 की दूसरी छमाही तक हो जाएगी। इसके बाद कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा मॉडल बनाना होगा, जिसे साल 2027 तक लॉन्च किया जा सके। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लूनर रोवर का कुल वजन करीब 70 किलोग्राम तक होगा। इसके सरफेस को इस तरह बनाया जाएगा, जिससे यह हर तरह के तापमान को आसानी से झेल पाए। कई तरह के टेस्ट के बाद इसे चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पास उतारने की योजना पर काम किया जा रहा है।

रेंज रोवर और जगुआर लाएंगी इलेक्ट्रिक कार

15 of 21
Land Rover Range Rover 2022 - फोटो : Jaguar Land Rover
लैंड रोवर की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी साल 2025 तक पहला इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी। कंपनी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक वाहन को हेलवुड प्लांट में बनाया जाएगा। कंपनी पहले इलेक्ट्रिक वाहन को एमएलए प्लेटफॉर्म पर बना सकती है। इस प्लेटफॉर्म पर रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को बनाया जाता है। लैंड रोवर के सहयोगी ब्रॉन्ड जगुआर की योजना भी 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहन लाने की है। जगुआर की ओर से चार दरवाजों वाली जीटी को इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लाया जाएगा।

सिट्रॉएन की ओर से जल्द आएगी नई एसयूवी

16 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लाया जाएगा। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की गई है। जानकारी के मुताबिक सी3 एयरक्रॉस को कंपनी 27 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से जिस एसयूवी को लाया जाएगा। उसे मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें मौजूदा सी3 के कई फीचर्स के साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी दिया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से फीचर्स सहित अन्य जानकारियों को साझा नहीं किया गया है। नई एसयूवी सी3 एयरक्रॉस में कंपनी की ओर से अन्य एसयूवी की तरह ही डीआरएल, स्प्लिट हैडलैंप, प्लास्टिक क्लैडिंग और ड्यूल टोन कलर के विकल्प के साथ लाया जा सकता है। नई एसयूवी सी3 से बड़ी और सी5 एयरक्रॉस के मुकाबले छोटी होगी। यह एसयूवी छह और सात सीटों के विकल्प में भी आ सकती है। जिसके साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर जैसी मिड साइज एसयूवी के साथ हो सकता है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

17 of 21
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा भारत की ओर से एमपीवी और एसयूवी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी और एसयूवी के प्रोडक्शन को 380 यूनिट्स से बढ़ाकर 510 यूनिट्स करने का फैसला किया गया है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू के बिदादी प्लांट में तीसरी शिफ्ट को शुरू किया गया है। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि कंपनी इस साल 3.20 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टोयोटा की ओर से कुछ समय पहले इनोवा हाईक्रॉस के लिए बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करने की घोषणा की गई थी। तब कंपनी ने कहा था कि वह आठ अप्रैल से इनोवा हाइक्रॉस के टॉप एंड वेरिएंट्स - ZX और ZX (O) की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक रही है। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि एमपीवी के लॉन्च के कुछ महीने के भीतर ही सभी वैरिएंट्स को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि आपूर्ति से जुड़ी हुई चुनौतियों के कारण इसके कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था।

इंडियन आर्मी ने जिप्सी को किया इलेक्ट्रिक अवतार में पेश

18 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना ने पुरानी हो रही जिप्सी को नया जीवन देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से एक स्टार्टअप कंपनी के साथ मिलकर जिप्सी को इलेक्ट्रिक वाहन में बदल दिया है। आर्मी सेल, आईआईटी दिल्ली और टैडपोल ईवी नाम के स्टार्टअप ने साथ मिलकर सेना की पुरानी जिप्सी को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला है। जिप्सी के रेट्रोफिटमेंट में आई लागत या अन्य जानकारियों को भी साझा नहीं किया गया है। सेना की पुरानी जिप्सी में इंजन और अन्य पार्ट्स को हटाकर इसमें मोटर और बैटरी पैक को लगाया गया है। इसके साथ ही इसके सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद जिप्सी को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया गया है। नए वर्जन में जिप्सी को मोटर से 120 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और इसकी रेंज 150 किलोमीटर तक होगी।

ऑटो रिक्शा में भी सीट बेल्ट

19 of 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rapido
ऑटो टेक एग्रीगेटर रैपिडो की ओर से ऑटो रिक्शा में भी सीट बेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जाएगा। कंपनी की एप के जरिए ऑटो बुकिंग करवाने वालों को ऑटो में सीट बेल्ट का फीचर मिलेगा। कंपनी की ओर से इस सुविधा को सबसे पहले बेंगलुरू में शुरू किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह पहल सड़क हादसों में होने वाली मौत की संख्या को कम कर पाएगी। इसके साथ ही चालकों के बैकग्राउंड की जानकारी के लिए कंपनी ने चार स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू की है। कंपनी की ओर से राइड की रियल टाइम ट्रैकिंग को भी ऑफर किया जाता है।

ह्यूंदै की दो गाड़ियां हुई ज्यादा सुरक्षित

20 of 21
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai
रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से आई-20 और क्रेटा में सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है। दोनों गाड़ियों में कंपनी ने कुल चार सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है। इन फीचर्स में 60-40 स्प्लिट रियर सीट और टू स्टेप रिक्लाइन रियर सीट शामिल हैं। आई-20 में सिर्फ एडजस्टेबल हेडरेस्ट और थ्री पाइंट सीट बेल्ट को जोड़ा गया है। क्रेटा में चारों सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया गया है। इससे पहले बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक इंजन अपडेट किया गया था।
विज्ञापन

मारुति की प्रीमियम हैचबैक रिकॉल

21 of 21
Maruti Baleno RS
मारुति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से बलेनो के आरएस वैरिएंट की 7213 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 7213 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। उनमें ब्रेक पैडल के वैक्यूम पंप में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद कंपनी की ओर से रिकॉल जारी किया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 7213 बलेनो आरएस को वापस बुलाया गया है। उनको 27 अक्तूबर 2016 से लेकर एक नवंबर 2019 के बीच बनाया गया था। इसके पहले और बाद में बनी कारों में इस तरह की खराबी नहीं है इसलिए उन्हें रिकॉल नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है। उसके मुताबिक ब्रेक पैडल के वैक्यूम पंप में खराबी की जानकारी मिली है। रियर मामलों में कार में ब्रेक लगाते समय ब्रेक पैडल को ज्यादा ताकत के साथ दबाना पड़ता है। जिसके कारण ब्रेक लगाने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें