ऑटो जगत के लिए मई का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
मई का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको आठ मई से 14 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
ह्यूंदै की नई एसयूवी की बुकिंग शुरू
2 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
चार इलेक्ट्रिक दो पहिया कंपनियों को मिलेंगे 500 करोड़ रुपये
3 of 20
For Reference Only
- फोटो : ola electric
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की ओर से चार इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं को फेम-2 योजना के तहत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी जारी करने का फैसला किया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को चार्जर के लिए ली गई राशि को वापिस करने के फैसले के बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से जिन कंपनियों को सब्सिडी दी जाएगी। उनमें ओला इलेक्ट्रिक, एथर, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से ओला को सबसे ज्यादा करीब 370 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। ओला के बाद एथर को करीब 275 करोड़ रुपये, टीवीएस को करीब 150 करोड़ रुपये हीरो मोटोकॉर्प को करीब 28-30 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। चार्जर के लिए ली गई राशि को रिफंड करने का फैसला ईवी निर्माताओं को लेने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि चार्जर के लिए ग्राहकों से पैसे वसूलने के कारण केंद्र ने फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को दिए जाने वाली इंसेंटिव राशि को रोक दिया है। जिसके बाद ओला, एथर, टीवीएस और हीरो की ओर से जानकारी दी गई थी कि कंपनियां अपने ग्राहकों को चार्जर का पैसा रिफंड करेंगी। जानकारी के मुताबिक यह राशि करीब 288 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
शुरू होगी नई इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग
4 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : matter
मैटर कंपनी की ओर से एलान किया गया है कि कंपनी 17 मई से देश के 25 शहरों और जिलों में ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के लिए प्री-बुकिंग को शुरू कर देगी। बाइक को मैटर और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स पर बुक करवाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के 25 शहरों और जिलों में बाइक को बुक करवाया जा सकेगा। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, कृष्णा, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, मुंबई, नवी मुंबई, थाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, जयपुर, इंदौर, दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, पटना, गुवाहाटी, कामरप, कोलकाता, भुवनेश्वर और कोरधा जैसे शहर शामिल हैं। प्री-रजिस्ट्रेशन में बाइक की कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही ग्राहक फिलहाल सिर्फ दो मॉडल्स ऐरा 5000, ऐरा 5000+ के लिए बुकिंग करवाई जा सकेगी। हालांकि कंपनी ने कुछ समय पहले इसके चार वैरिएंट को पेश किया था। बाइक में फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पिलियन राइडर के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, इंजन गार्ड जैसा मोटर गार्ड, स्प्लिट सीट्स, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्राइड ऑटो, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, रियल टाइम बैटरी कंजप्शन, ऑफ लाइन नेविगेशन, व्हीकल शेयरिंग, ओटीए अपडेट्स, वेलकम लाइट्स, बैटरी सेविंग, गियर इंडीकेटर, की-लैस एंट्री, सर्विस रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
किआ ने लॉन्च किया इस एसयूवी का नया एडिशन
5 of 20
Kia Sonet Aurochs Edition
- फोटो : Kia India
किआ मोटर्स की ओर से सोनेट एसयूवी को नए एनिवर्सिरी एडिशन के साथ पेश किया गया है। सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन का नाम ऑरोच दिया गया है। सामान्य सोनेट के मुकाबले एनिवर्सिरी एडिशन में कंपनी की ओर से कुछ खास बदलाव किए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन फ्रंट स्किड प्लेट पर टैंगरीन एसेंट दिया गया है। इसका उपयोग एसयूवी की टाइगर नोज ग्रिल, व्हील कैप, साइड स्किड प्लेट, रियर स्क्डि प्लेट सहित स्पेशल बैज के साथ किया गया है। किआ की ओर से सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में ऑफर किया गया है। इसे सिर्फ एचटीएक्स वैरिएंट में ही ऑफर किया जा रहा है। जिसका नाम एचटीएक्स एई रखा गया है। इस वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हॉर्टबीट एलईडी टेल लैंप, क्राउन ज्वैल एलईडी हैडलैंप के साथ हॉर्टबीट एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी के अंदर सेमी लैदरेट सीट के साथ सिल्वर स्टिचिंग और बीज-ब्लैक कलर थीम रखी गई है। एसयूवी को चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया है जिनमें ग्लेशियर वाइट पर्ल, ग्रैविटी रेड, स्पार्कलिंग सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं। कंपनी की ओर से इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। एचटीएक्स एई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 11.85 लाख रुपये तय की गई है। इस वैरिएंट को एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस के बीच पोजिशन किया गया है।
विज्ञापन
10 दिनों में होगी एक हजार आई क्यूब की डिलीवरी
6 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tvs motors
टीवीएस मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम मेगा डिलीवरी मेराथन को शुरू किया गया है। जिसके तहत कंपनी अगले 10 दिनों में देशभर में एक हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की डिलीवरी कर रही है। टीवीएस मोटर्स की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने के बाद भारतीय ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी ने देशभर में करीब एक लाख से ज्यादा आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। टीवीएस का दावा है कि नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर और उसके आसपास नियमित रूप से आने-जाने के लिए हर हफ्ते दो बार चार्ज करने की जरूरत होती है। जिसकी वजह से इसे चलाने का खर्च प्रति दिन तीन रुपये आता है। कंपनी की ओर से आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प पेश किए जाते हैं। आईक्यूब को एक रेगुलर चार्जर से 4.5 घंटे में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आई क्यूब को चार्ज करने के बाद अगर इकोनॉमी मोड में चलाया जाता है तो ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। लेकिन अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाता है तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
टाटा की गाड़ियों पर है कितनी वेटिंग
7 of 20
Tata Nexon EV Max Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा टियागो पर करीब 12 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंच एसयूवी पर भी ग्राहकों को करीब 8-20 हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक सेडान कार टिगोर को भी घर लाने के लिए चार हफ्ते का इंतजार करना होगा। प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को घर लाने के लिए सात हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन एसयूवी पर करीब 14 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टाटा की हैरियर और सफारी पर भी 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। वेटिंग पीरियड शहर, शोरुम और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।
एथर लाएगी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
8 of 20
For Reference Only
- फोटो : atherenergy
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथर एनर्जी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्कूटर मौजूदा 450 एक्स से भी कम कीमत पर लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इस बात की जानकारी मिल पाई है कि इसे कब तक पेश किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से एथर 450 एस नाम के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जा सकता है। हाल में ही कंपनी ने नए स्कूटर के नाम को ट्रेडमार्क करवाया है। जिसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसे मौजूदा स्कूटर के मुकाबले कम कीमत पर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी अगर नए स्कूटर को कम कीमत पर लाना चाहती है, तो ऐसे में नए स्कूटर में कई फीचर्स को नहीं दिया जाएगा। इससे कंपनी को कीमत कम रखने में मदद मिल पाएगी। साथ ही नए स्कूटर में बैटरी और मोटर की क्षमता भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले कम रखने से कीमत कर रखने में मदद मिल पाएगी। इस बात की संभावना है कि जो फीचर 450 एक्स प्रो पैक वैरिएंट में मिलते हैं, उन्हें नए स्कूटर में नहीं दिया जाएगा।
किआ की एसयूवी का फेसलिफ्ट
9 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे जुलाई से सितंबर के बीच पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की फेसलिफ्ट सेल्टॉस को भारतीय सड़कों पर लॉन्चिंग से पहले कई बार देखा गया है। हाल में मिली जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट सेल्टॉस में कई नए फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें पैनारमिक सनरुफ, नया और बेहतर इंटीरियर, एंबिएंट लाइटिंग, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट्स, क्रूज कंट्रोल सहित कई और फीचर्स शामिल होंगे। इनके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एमजी ने बनाया प्लान
10 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई कारों को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी भारत के लिए काफी अक्रामक तरीके से रणनीति को तैयार कर रही है। इसके लिए कंपनी अपने प्लांट में उत्पादन की क्षमता को भी बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले पांच सालों में कंपनी की ओर से चार से पांच नए वाहनों को पेश किया जा सकता है। इन वाहनों में से ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक हो सकते हैं। एमजी मोटर्स गुजरात के हलोल प्लांट की क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की योजना अगले पांच सालों में प्लांट की क्षमता 1.20 लाख यूनिट्स से बढ़ाकर तीन लाख तक करने की है। इसके साथ ही कंपनी लोकलाइजेशन पर भी काफी ध्यान दे रही है। कंपनी बाजार की जरूरत को समझते हुए मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत क्षमता बढ़ा रही है। प्लांट की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी प्लांट को शुरू करने की भी है।
ह्यूंदै की हैचबैक को मिला फेसलिफ्ट
11 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai
ह्यूंदै की ओर से ऑफर की जाने वाली प्रीमियम हैबचैक कार आई-20 का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसे यूरोपियन देशों के लिए पेश किया है। जिसे बाद में भारत सहित अन्य देशों में भी पेश किया जा सकता है। कंपनी ने कार के एक्सटीरियर लुक में हल्का बदलाव किया है। इसमें नए फ्रंट ग्रिल और नए बंपर के साथ ही एलईडी डीआरएल में बदलाव किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने लोगो को भी बदला है और नए लोगो को कार में दिया है। अभी तक लोगो को ग्रिल में पोजिशन किया जाता था लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में इसे बोनट पर दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कार मौजूदा कार की तरह ही दिखाई देती है लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स देकर नयापन लाने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक कार में कई फीचर्स को जोड़ा गया है, जिससे यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले बेहतर हो गई है। इसमें अपग्रेडिड इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ ही 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार को नई इंटीरियर थीम भी दी गई है। जिसे एसी वेंट्स, दरवाजों, स्टिचिंग, स्टेयरिंग व्हील, सीट्स, गियर लीवर जैसी जगहों पर देखा जा सकता है।
जल्द आएगी फाइव डोर थार
12 of 20
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से फाइव डोर वाली थार को पेश करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे 15 अगस्त तक पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फाइव डोर थार के लॉन्च से पहले इसे लगातार टेस्ट कर रही है। कई बार एसयूवी की टेस्टिंग के दौरान फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसे 15 अगस्त तक पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से थार को फाइव डोर के साथ ही कई और खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें ज्यादा जगह और पांच लोगों के बैठने के मुताबिक सीट ऑफर की जा सकती हैं। इसके साथ ही थोड़ा सामान रखने की जगह भी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, एबीएस, ईबीडी, एचएसी, एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
लॉन्च हुआ प्योर ईवी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
13 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्योर ईवी की ओर से भारतीय बाजार में नया स्कूटर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ई प्लूटो 7जी प्रो नाम के स्कूटर को लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्कूटर को बुक भी करवाया जा सकता है और इसकी डिलीवरी भी कंपनी की ओर से मई में ही शुरू की जाएंगी। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड एलईडी डीआरएल, एलईडी हैडलैंप को दिया है। स्कूटर को मैट ब्लैक, ग्रे और वाइट जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार माइक्रो कंट्रोलर, स्मार्ट बीएमएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही यह स्कूटर ओटीए फर्मवेयर अपडे्टस को भी सपोर्ट कर सकता है। कंपनी की ओर से ई प्लूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.4KW एमसीयू के साथ 1.5KW की मोटर दी है। इसमें 3.0 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। जिसे सीएएन आधारित चार्जर के साथ पेश किया गया है। इससे तीन अलग-अलग मोड्स में चलाने का विकल्प मिलेगा। जिससे स्कूटर को 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। कंपनी ने ई प्लूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में 94999 रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया है।
एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
14 of 20
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान देशभर में टॉप-10 एसयूवी की बिक्री कुल 105400 यूनिट्स हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 46.32 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल 2023 के मुकाबले अप्रैल 2022 के दौरान 72032 यूनिट्स थीं। इस लिस्ट में दो नई एसयूवी भी शामिल हुई हैं। टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 15002 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2022 के दौरान 13471 यूनिट्स की बिक्री की थी। मिड साइज एसयूवी के तौर पर ह्यूंदै की ओर से क्रेटा को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान इसकी 14186 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान कंपनी ने 12651 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर क्रेटा ने 12.13 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मारुति की ओर से ब्रेजा टॉप-10 एसयूवी की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रही। कंपनी ने अप्रेल 2023 के दौरान एसयूवी की कुल 11836 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान इसकी कुल 11764 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस एसयूवी की बिक्री में 0.61 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। इस लिस्ट में अगला नंबर टाटा की माइक्रो एसयूवी का है। कंपनी की पंच एसयूवी की अप्रैल 2023 के दौरान कुल 10934 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी वेन्यू की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 23.24 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल करते हुए अप्रैल 2023 में कुल 10342 यूनिट्स की बिक्री की।
बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी हुई लॉन्च
15 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू ने भारत में नई एसयूवी एक्स3 एम50आई को लॉन्च किया है। नई एसयूवी को सीबीयू के तौर पर भारत में उपलब्ध करवाया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसकी सीमीत संख्या में यूनिट्स भारत में उपलब्ध होंगी। कंपनी की ओर से नई एसयूवी में तीन लीटर का छह सिलेंडर इन लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसे एम ट्विन पावर टर्बो के साथ दिया है। इससे एसयूवी को 355 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को आठ स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 4.9 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। कंपनी ने इसमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं, जिससे एसयूवी ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देती है। इसके साथ ही एम स्पोर्ट पैकेज में नई ग्रिल, एडेप्टिव हेडलाइट्स, 20 इंच एम लाइट अलॉय व्हील्स, एम स्पोर्ट ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। एसयूवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है और इसके साथ 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। पैनोरमिक सनरुफ, वायरलैस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग भी इसमें दी गई है। बीएमडब्ल्यू की एक्स3 एम40आई की एक्स शोरुम कीमत 86.50 लाख रुपये रखी गई है।
महंगी हुई एमजी की दमदार एसयूवी
16 of 20
एमजी ग्लॉस्टर
- फोटो : MG India
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी की ग्लॉस्टर एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके सात सीटर शॉर्प और छह और सात सीटों वाले सैवी वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एसयूवी के फोर व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही एसयूवी के बेस वैरिएंट सुपर को भी बंद कर दिया गया है। एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 38.08 लाख रुपये है।
अप्रैल महीने में लोगों ने जमकर खरीदे वाहन
17 of 20
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से अप्रैल महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में कुल 1665805 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2022 के दौरान देशभर में कुल 1435321 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 331278 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान यह संख्या 293303 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अप्रैल 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 839274, स्कूटर की बिक्री 464389 और मोपेड की बिक्री 34925 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 42885 यूनिट्स का रहा। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अप्रैल 2023 के दौरान कुल 316122 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान अप्रैल महीने में 310472 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। अप्रैल 2023 के दौरान 1578402 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि अप्रैल 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1530763 यूनिट्स का था। वहीं अप्रैल 2023 के दौरान कुल 62761 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर बेचने पर केंद्र ने लिया एक्शन
18 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन अथारिटी की ओर से सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर को बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों को ऑर्डर जारी किया गया है। ऐसी क्लिप के कारण सड़क हादसा होने पर ज्यादा गंभीर चोट लगने का खतरा होता है। सीसीपीए की चीफ कमिश्नर निधि खरे की ओर से पांच मुख्य ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ऑर्डर जारी किया गया है। इन कंपनियों में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूज और मीशो शामिल हैं। इन्हें वॉयलेशन ऑफ कन्ज्यूमर राइट्स और अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस के लिए ऑर्डर जारी किया गया है। सीसीपीए को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक पत्र मिला था। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि ऑनलाइन प्लेफॉर्म पर ऐसे सामान की बिक्री हो रही है जिससे कार में सीट बेल्ट ना लगाने पर भी अलार्म बंद हो जाता है। पत्र में ऐसे प्लेटफॉर्म और वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक कार
19 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से ग्लोबल बाजार के लिए नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया गया है। इसे नए ई-एन प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें कंपनी की ओर से कई खास फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी के लुक की बात करें तो यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी एचआरवी के जैसे दिखाई देती है। इसमें नए डिजाइन का बंपर दिया गया है और फ्रंट ग्रिल को बंद रखा गया है। आगे की ओर स्लीक हेडलाइट्स दी गई हैं और बंपर पर लोगो दिया गया है। वहीं पीछे की ओर बड़े टेल लैंप, ब्लैक क्लैडिंग और चौडा टेलगेट दिया गया है जिससे यह स्पोर्टी एसयूवी की तरह दिखाई देती है। साइड से एसयूवी में ब्लैक क्लैडिंग दी गई हैं और छत को भी ब्लैक रखा गया है। जिससे एसयूवी को ड्यूल टोन लुक मिलता है और यह काफी प्रीमियम लगता है। एसयूवी में कंपनी की ओर से 68.8 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे फास्ट चार्जर से चार्ज करने की सुविधा भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक इसे फास्ट चार्जर से 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे करीब 412 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 201 हॉर्स पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।