ऑटो जगत के लिए जून का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
जून का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 26 जून से 02 जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 20
Toyota Vellfire MPV
- फोटो : Toyota
टोयोटा वेलफायर की डीलरशिप पर अनौपचारिक रूप से बुकिंग शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा वेलफायर एमपीवी के लिए कुछ डीलर्स ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी कुछ डीलर्स अनौपचारिक तौर पर इसके लिए बुकिंग ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्द ही नई एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसमें कई खूबियों को दिया जा सकता है। इसमें मिलने वाली खूबियों में नया और बेहतर इंटीरियर मिलेगा। साथ ही इसमें नए और बेहतर बंपर, हॉरिजोन्टल क्रोम स्लैट्स, कनेक्टिड एलईडी लाइट्स, बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल सनरूफ, कैप्टन सीट्स, सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर्स को इस नई जनरेशन वेलफायर में दिया जा सकता है। फिलहाल टोयोटा की ओर से इस एमपीवी के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके साथ ही इसकी डिलवरी को भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 20
Tata Nexon EV Max Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की मांग
टाटा मोटर्स की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी की भारतीय बाजार में काफी मांग है। एसयूवी ने हाल में ही 50 हजार यूनिट्स की बिक्री की उपलब्धि हासिल की है। सिर्फ तीन साल में इसकी 50 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसे 2020 में लॉन्च किया गया था। नेक्सन इलेक्ट्रिक को सिंगल चार्ज में 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 14.49 लाख रुपये से हो जाती है। एसयूवी में एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, रियर व्यू कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स, मल्टी ड्राइव मोड, रीजन मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : triumph india
ट्रॉयम्फ ने पेश कीं दो नई बाइक
ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो नई बाइक्स को पेश किया है। स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स बाइक्स में कंपनी ने 400 सीसी का इंजन दिया है। खास बात यह है कि इन दोनों ही बाइक्स को भारत में ही बनाया गया है और यह कंपनी की ओर से पेश की गईं अब तक की सबसे छोटे इंजन वाली बाइक्स हैं। दोनों ही बाइक्स में 398 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक्स को 40 पीएस पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन बाइक्स के इंजन को लिक्विड कूल्ड तकनीक और छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। ट्रॉयम्फ की दोनों ही बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। जिसे स्विच ऑफ भी किया जा सकता है। इसके अलावा इनमें ड्यूल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, 17 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स, 43 एमएम के यूएसडी फॉर्क्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीनस्क्रीन, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, राइड बाय वायर थ्रोटल, ऑल एलईडी लाइट्स, स्टेयरिंग लॉक और एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर के साथ ही 25 आधिकारिक एक्सेसरीज के विकल्प जैसी खूबियां मिलती हैं।
विज्ञापन
5 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी से उठा पर्दा
बीएमडब्ल्यू की ओर से मई महीने में ही एक्स1 एसयूवी का नया वर्जन पेश किया था, जिसके बाद अब कंपनी की ओर से ग्लोबली नई एक्स1 एम35आई को भी पेश किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को कंपनी की ओर से दिया गया है। कंपनी की ओर से नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 एम35आई में दो लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिससे एसयूवी को 312 हॉर्स पावर के साथ 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी ऑफर कर सकती है। दो लीटर के इंजन से एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 5.4 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। बीएमडब्ल्यू की नई एक्स1 एम35आई में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें पावर एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन वाला बेहतर और बड़ा आई ड्राइव9 इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, एंबिएंट लाइटिंग, एयरबैग्स, ईबीडी, एबीएस, ऑटोमैटिक पार्किंग, जैसे कुछ फीचर्स होंगे। साथ ही कई जगह पर एम की बैजिंग भी मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 20
Land Rover Range Rover Sport SV
- फोटो : Land Rover
साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने खरीदी ये एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के स्टार महेश बाबू ने नई एसयूवी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबू ने रेंज रोवर एसवी एसयूवी को खरीदा है। इस एसयूवी की कीमत चार करोड़ रुपये से शुरू होती है। इस एसयूवी में 13.7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 13.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटनेमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में 4.4 लीटर वी8 और तीन लीटर का छह सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इस एसयूवी का मुकाबला एस्टन मार्टिन डीबीएक्स, बेंटले बेंटायगा, मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 से होता है।
विज्ञापन
7 of 20
Car Plant and Factory
- फोटो : सांकेतिक
वित्त वर्ष 2023 में बने 2.7 करोड़ वाहन
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वित्त वर्ष 2023 के दौरान कुल 2.7 करोड़ वाहनों का निर्माण किया गया। इन वाहनों की कीमत करीब 108 अरब अमेरिकी डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये होते हैं। वित्त वर्ष 2023 के दौरान जिन सेगमेंट में सबसे ज्यादा निर्माण हुआ, उनमें पहले पायदान पर दो पहिया वाहन रहे। इसके बाद यात्री वाहन, कमर्शियल वाहन और फिर तीन पहिया वाहनों का योगदान रहा। प्राइमर पार्टनर्स की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हुए कुल निर्माण का 77 फीसदी दो पहिया वाहन रहे। इसके बाद 16 फीसदी यात्री वाहनों का निर्माण किया गया। तीसरे पायदान पर चार फीसदी के साथ कमर्शियल वाहन रहे और चौथे नंबर पर तीन फीसदी के साथ तीन पहिया वाहन रहे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दो पहिया वाहनों के निर्माण में वित्त वर्ष 2023 के दौरान नंबर-1 देश रहा। चीन में भी भारत के पास ही वाहनों का निर्माण किया गया। इस दौरान कुल 20 मिलियन से ज्यादा वाहनों का निर्माण हुआ जिनकी कीमत करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये रही। इन्हें बनाने में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा स्कूटर्स, बजाज और टीवीएस प्रमुख थे। यात्री वाहनों में भारत चीन, अमेरिका और जापान के बाद चौथे पायदान पर रहा। वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में पांच लाख करोड़ रुपये के यात्री वाहनों का निर्माण हुआ। इन्हें बनाने में मारुति, ह्यूंदै, किया, टाटा, टोयोटा और महिंद्रा का योगदान रहा।
8 of 20
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस और जोमेटो के बीच हुआ 10 हजार यूनिट्स का करार
देश में प्रदूषण को कम करने के लिए जोमेटो और टीवीएस के बीच करार हुआ है। जिसके तहत टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की 10 हजार यूनिट्स को जोमेटो को अगले दो साल में डिलीवर किया जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच इसकी शुरूआत हैदराबाद से हुई जहां टीवीएस ने 50 यूनिट्स को जोमेटो को दिया। साझेदारी के तहत इन स्कूटर्स को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। टीवीएस आई क्यूब को इकोनॉमी मोड में चलाने पर यह 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैटरी को जीरो से 80 फीसदी चार्ज होने में 4.30 घंटे का समय लगता है। आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 1.55 लाख रुपये है। स्मार्ट कार्ड फीस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज मिलाकर कुल कीमत 1.62 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद फेम सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 1.24 लाख रुपये होती है।
9 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में जल्द उड़ेगी कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में फ्लाइंग कार को मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अलेफ एयरोनॉटिक्स की कार को देश में पहली फ्लाइंग कार के लिए मंजूरी मिली है। जिसके बाद जल्द ही उड़ने वाली कार की शुरूआत हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से अलेफ एयरोनॉटिक्स को विशेष उड़ान योग्यता प्रमाणन दिया गया है। खास बात यह है कि यह एक फ्लाइंग कार होने के साथ ही पूरी तरह से इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है। हालांकि इसका एक और वैरिएंट उपलब्ध करवाया जा सकता है, जिसे हाइड्रोजन तकनीक से चलाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक अलेफ फ्लाइंग कार को चलाने के लिए रनवे की जरूरत नहीं होगी। इस कार को सामान्य शहरी और ग्रामीण सड़कों पर चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से मॉडल ए को ऑफर किया जाएगा। जो एक एलएसवी होगी यानि कि यह कार लाइट स्पीड व्हीकल होगा, जिसे अधिकतर राज्यों में बने नियम के मुताबिक बनाया गया है। इस कार में सिर्फ दो ही व्यक्ति सफर कर पाएंगे और इसमें 180 डिग्री का व्यू भी मिलेगा। कंपनी की ओर से वेबसाइट पर कार की जानकारी के साथ ही बुकिंग को शुरू किया गया है। फिलहाल कंपनी इस कार के लिए प्री-ऑर्डर ले रही है। अलेफ की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कार की संभावित कीमत तीन लाख अमेरिकी डॉलर हो सकती है और कार को सामान्य बुकिंग के साथ ही प्रियॉरिटी बुकिंग के विकल्प के साथ प्री-बुक करवाया जा सकता है। सामान्य बुकिंग के लिए 500 और प्रियॉरिटी बुकिंग के लिए कंपनी 1500 अमेरिकी डॉलर की राशि ले रही है, जो पूरी तरह से रिफंडेबल है।
10 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉन्च से पहले किआ ने दिखाई सेल्टॉस फेसलिफ्ट की झलक
किआ मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने से पहले टीजर को जारी किया गया है। इस टीजर में एसयूवी के नए लुक के साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी टीजर के मुताबिक सेल्टॉस फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के साथ फ्रंट ग्रिल को दिया गया है। साथ ही नई हेडलाइट्स, बंपर और स्क्डि प्लेट्स भी फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगी। एसयूवी में टेललाइट्स को भी बदला गया है और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी इसमें ऑफर किए जाएंगे। किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए हैं। नई सेल्टॉस में बड़ी और बेहतर स्क्रीन दी गई है, जिसमें एक ओर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जबकि दूसरी ओर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में बेहतर ऑडियो सिस्टम दिया है और डैशबोर्ड में भी स्पीकर दिए गए हैं। स्टेयरिंग पर म्यूजिक और क्रूज कंट्रोल को दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे की ओर डिजिटल और ऑटोमैटिक एसी दिया गया है। एसयूवी में ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम भी मिलते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जा सकता है।
11 of 20
Toyota Camry Hybrid
इथेनॉल पर चलने वाली टोयोटा कैमरी अगस्त में होगी लॉन्च
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि देश में जल्द ही इथेनॉल आधारित वाहन पेश किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत टोयोटा कैमरी से होगी, जिसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने एक बार फिर ऐसे वाहनों की आवश्यकता पर जोर दिया जो प्रदूषण को कम करने और पेट्रोल और डीजल जैसे महंगे फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा वैकल्पिक ईंधन पर चल सकें। अपने भाषण के दौरान, गडकरी ने एलान किया कि वह अगस्त में टोयोटा कैमरी लॉन्च करेंगे, जो भारत की पहली कार होगी जो पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने में सक्षम होगी। गडकरी ने कहा कि यह लग्जरी सेडान 40 फीसदी बिजली भी पैदा करने में सक्षम होगी।
12 of 20
For Reference Only
- फोटो : kia india
30,000 से ज्यादा किआ कैरेंस को वापस मंगाया गया
किआ ने भारत में अपने तीसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल कैरेंस थ्री-रो यूटिलिटी वाहन को रिकॉल किया है। कार निर्माता ने सोमवार को एलान किया कि सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए 30,000 से ज्यादा कैरेंस मॉडल को वापस मंगाया गया है। पिछले साल फरवरी में लॉन्च होने के बाद यह दूसरी बार है जब किआ ने कैरेंस एमपीवी को वापस मंगाया है। हाल ही में किआ ने तीन-पंक्ति वाहन को नए OBD2 अनुरूप बीएस6 फेज 2 इंजन के साथ अपडेट किया था। कार निर्माता ने कहा कि वापस ली गई यूनिट्स का निर्माण सितंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच किया गया था। आखिरी बार किआ ने लॉन्च के करीब तीन महीने बाद पिछले साल मई में कैरेंस को वापस मंगाया था। सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याओं के कारण पिछले साल तीन-पंक्ति एमपीवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया गया था।
13 of 20
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की यह कंपनी अमेरिका में लगाएगी ईवी बैटरी कंपोनेंट प्लांट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा की है। इस दौरान देश ने कई मोर्चों पर सहयोग करने का वादा किया। पीएम मोदी की यात्रा के कुछ दिनों बाद ही, भारत की अग्रणी बैटरी सामग्री कंपनी, एप्सिलॉन एडवांस्ड मटेरियल्स ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिका में ईवी बैटरी कंपोनेंट प्लांट सुविधा के लिए 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 53.3 अरब रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहा कि वह "हरित प्रौद्योगिकियों के जरिए उत्पादित उच्च क्षमता वाली एनोड सामग्री" की आपूर्ति के लिए अमेरिका में 50,000 टीपीए सिंथेटिक ग्रेफाइट एनोड मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाएगी। अमेरिका में प्रस्तावित सुविधा 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को बिजली देने के लिए महत्वपूर्ण बैटरी सामग्री प्रदान करेगी। स्थापित होने वाली फैक्ट्री से 2031 तक पूरी क्षमता पर 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का राजस्व पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा 1500 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। इस प्लांट के 2026 तक चालू होने की उम्मीद है।
14 of 20
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और हाईडर हाइब्रिड की मांग बढ़ी
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड और अर्बन क्रूजर हाईडर हाइब्रिड पर वर्तमान में लगभग 20-24 महीने की वेटिंग पीरियड चल रही है। दूसरी ओर, इनोवा क्रिस्टा डीजल पर भी 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वेटिंग पीरियड वैरिएंट, कलर, डीलरशिप और अन्य कारणों पर भी निर्भर करती है। हाईक्रॉस पेट्रोल के लिए वेटिंग पीरियड 4 महीने तक है, जबकि अर्बन क्रूजर हाईराइडर नियो ड्राइव या पेट्रोल के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 3-4 महीने है।
15 of 20
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने भारत में फ्रेस्ट नाम का किया ट्रेडमार्क
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार के लिए कई नए उत्पादों पर काम कर रही है। इस साल कार निर्माता अपनी लोकप्रिय एसयूवी के अपडेटेड वर्जन लाएगी, जिसमें नेक्सन, हैरियर और सफारी के साथ-साथ पंच सीएनजी और पंच ईवी शामिल हैं। प्रोडक्शन-रेडी कर्व कूपे एसयूवी के डेब्यू के साथ 2024 निश्चित रूप से ज्यादा रोमांचक होगा, और ऐसा लगता है कि टाटा ने इसके लिए शुरुआती तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही में टाटा फ्रेस्ट नाम के लिए एक ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। इससे पता चलता है कि वाहन निर्माता की नई मिड-साइज एसयूवी को इसी नाम से भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, दो टॉगल के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो पार्क असिस्ट भी होगा। डुअल फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल स्क्रीन होगी - एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। थ्री-लेयर डैशबोर्ड, एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, एक रोटरी गियर सिलेक्टर, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक सेंटर आर्मरेस्ट और सेंटर में इल्यूमिनिटेड लोगो के साथ एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स को भी कॉन्सेप्ट मॉडल से बरकरार रखा जाएगा।
16 of 20
Delhi-Mumbai Expressway Sohna-Dausa stretch
- फोटो : ANI
भारत चीन को पछाड़ बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क
दुनिया भर में सबसे बड़े सड़क नेटवर्क के मामले में भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत ने 2014 के बाद से 1.45 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क जोड़कर चीन को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान अपने मंत्रालय की उपलब्धियों को साझा किया। पिछले नौ वर्षों में, भारत ने कई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जोड़े हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने भारत के अब तक के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। गडकरी ने कहा कि नौ साल पहले भारत का सड़क नेटवर्क 91,287 किलोमीटर था। गडकरी के कार्यकाल में, एनएचएआई पिछले कुछ वर्षों में नए राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। अप्रैल 2019 से, NHAI ने देश भर में 30,000 किलोमीटर से ज्यादा राजमार्गों का निर्माण किया है, जिसमें प्रमुख एक्सप्रेसवे जो दिल्ली को मेरठ, या लखनऊ को यूपी के गाजीपुर से जोड़ता है, जैसे एक्सप्रेसवे शामिल हैं। टोल संग्रह नौ साल पहले के 4,770 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,342 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का लक्ष्य अब टोल राजस्व को बढ़ाकर 1.30 लाख करोड़ रुपये करना है। गडकरी ने यह भी कहा कि कैसे फास्टैग के इस्तेमाल से टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करने में मदद मिली है। मंत्री के मुताबिक, अब एक वाहन टोल प्लाजा पर औसतन 47 सेकंड का समय बिताता है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही समय को और घटाकर 30 सेकंड से कम करने की कोशिश कर रहा है।
17 of 20
2023 Honda Activa 125
- फोटो : Honda Motorcycle
होंडा एक्टिवा स्कूटर ने तीन करोड़ की बिक्री का आंकड़ा किया पार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एलान किया कि उसने तीन करोड़ एक्टिवा स्कूटर बेचने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी का दावा है कि महज 22 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह देश का एकमात्र स्कूटर ब्रांड है। पहली बार 2001 में पेश किया गया, एक्टिवा रोजमर्रा की आवाजाही की जरूरतों के लिए लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है। 2003-04 में, पेश किए जाने के तीन साल के भीतर ही यह अपने सेगमेंट में टॉप उत्पाद बन गया। अपनी 22 साल की यात्रा के दौरान, एक्टिवा ने उद्योग जगत में पहली बार कई उपलब्धियां हासिल कीं। स्कूटर को उद्योग की पहली टफ-अप ट्यूब के साथ पेश किया गया था, जो कंपनी की पेटेंटेड पंचर प्रतिरोध तकनीक है। यह अचानक पंक्चर को 70 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है।
18 of 20
Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda Auto
हाइब्रिड पावरट्रेन वाली स्कोडा कोडियाक एसयूवी का टीजर आया
स्कोडा पहली बार न्यू जेनरेशन की कोडियाक एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश करेगी। एसयूवी 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन से लैस होगी जो 25.7 kWh बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगी। कंबाइंड आउटपुट 204 एचपी है और इंजन कम से कम 150 एचपी का पावर जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इलेक्ट्रिक बैटरी 11 किलोवाट तक के एसी चार्जर के साथ-साथ डीसी फास्ट-चार्जर को भी सपोर्ट करती है। स्कोडा का दावा है कि वह 50 किलोवाट तक की दर से तेज चार्जर पर रिचार्ज कर सकता है। स्कोडा ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन भी पेश करेगी। यह यूनिट 204 एचपी तक का पावर जेनरेट कर सकता है। स्कोडा कोडियाक एसयूवी को दो अन्य डीजल इंजन विकल्पों से लैस करेगी। इनमें दो वैरिएंट में उपलब्ध 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन शामिल है। इंजन 150 एचपी और 193 एचपी के बीच पावर जेनरेट कर सकता है, जो कि चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करता है। ये सभी इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आते हैं। स्कोडा पेट्रोल इंजन के साथ कोडियाक में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी।
19 of 20
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड
महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी स्कॉर्पियो ने बिक्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कार निर्माता ने हाल ही में पुणे के पास अपने चाकन प्लांट से अपनी बेहद लोकप्रिय एसयूवी की 9 लाखवीं यूनिट तैयार कर रोलआउट की। यह ऐतिहासिक यूनिट एक स्कॉर्पियो-एन मॉडल थी, जो एसयूवी का लेटेस्ट अवतार है जिसे ठीक एक साल पहले जून, 2022 में लॉन्च किया गया था। स्कॉर्पियो ने 2002 में भारत में अपनी शुरुआत की थी जिसके बाद यह कई फेसलिफ्ट और बदलावों से गुजरी। इस समय महिंद्रा भारत में स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक अवतार में इस प्रतिष्ठित मॉडल को बेचती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो इस समय कार निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की बदौलत यह बोलेरो से भी लोकप्रिय है। मई में महिंद्रा ने दोनों एसयूवी की 9,318 यूनिट्स बेचीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "आज खास था- स्कॉर्पियो एन की पहली सालगिरह। हम टीम के साथ इसे मनाने के लिए चाकन प्लांट में थे। स्कॉर्पियो एन को लाइन से हरी झंडी दिखाना एक भावनात्मक क्षण था।"
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने लॉन्च की अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारत में M 1000 RR को 49 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ब्रांड ने 55 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर मोटरसाइकिल का कॉम्पिटिशन वर्जन भी लॉन्च किया है। कंपनी इन दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग ले रही है। M 1000 RR मोटरसाइकिल, S 1000 RR का ट्रैक पर फोकस करने वाला वर्जन है और 'एम' बैज के साथ आने वाली पहली प्रोडक्शन सुपरबाइक भी है। नई फ्लैगशिप मोटरसाइकिल के फ्रंट में नए डिजाइन वाले विंगलेट्स का इस्तेमाल किया गया है जो कार्बन फाइबर से बने हैं। ये विंगलेट्स सामने के पहिये पर डाउनफोर्स को 6.3 किलोग्राम तक बढ़ा देते हैं - यहां तक कि झुकते समय भी। और वे 300 किमी प्रति घंटे पर 22.6 किलोग्राम डाउनफोर्स प्रदान करते हैं।