पहली बार नहीं है इलेक्ट्रिक कार की पसंद
ये किंग चार्ल्स की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं है। इससे पहले वो Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) भी चला चुके हैं, जिसे उन्होंने 2024 में नीलामी में बेच दिया था। वह कार तब तक करीब 35,000 मील (करीब 56,327 किलोमीटर) चल चुकी थी। इसके अलावा, उनके गैराज में Aston Martin DB6 Volante (एस्टन मार्टिन डीबी6 वोलेंट) भी रही है, जो पारंपरिक पेट्रोल की जगह बायोएथेनॉल ईंधन से चलती है। अब लोटस इलेट्रे Lotus Eletre इस शाही गैराज में शामिल होने जा रही है।
यह भी पढ़ें - Honda Rebel 500 Vs Royal Enfield Super Meteor 650: इन दोनों मिड-साइज क्रूजर बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स
कौन-सा वेरिएंट लेंगे किंग, यह साफ नहीं
Lotus Eletre तीन वेरिएंट्स में आती है – Eletre, Eletre S और Eletre R, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि किंग चार्ल्स इनमें से कौन-सा मॉडल लेंगे।
Eletre और Eletre S की खूबियां
इन दोनों वेरिएंट्स में 603 हॉर्सपावर वाला ड्यूल मोटर सिस्टम दिया गया है। जो एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। ये एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है और 710 Nm टॉर्क देती है।
यह भी पढ़ें - Formula 2: कुश मैनी ने रचा इतिहास, F2 मोनाको स्प्रिंट रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने, आनंद महिंद्रा ने दी बधाई
Eletre R है सबसे पावरफुल वर्जन
अगर बात करें टॉप मॉडल Eletre R की, तो इसमें 905 हॉर्सपावर की पावर है और 985 Nm टॉर्क मिलता है। यह 0 से 100 किमी प्रति लीटर की स्पीड सिर्फ 2.95 सेकंड में पकड़ लेती है। हालांकि इसकी रेंज थोड़ी कम है जो कि 490 किलोमीटर बताई जाती है। इस वर्जन में 2-स्पीड ट्रांसमिशन, कार्बन फाइबर बॉडी पार्ट्स, हाई-परफॉर्मेंस टायर्स और ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स भी स्टैंडर्ड मिलते हैं।
सभी वेरिएंट्स में दमदार फीचर्स
तीनों ही मॉडल्स में ऑल-व्हील ड्राइव, एक्टिव एयर सस्पेंशन, और पांच ड्राइविंग मोड्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। साथ ही, इनमें टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम भी है जिससे ड्राइविंग कंट्रोल और बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra EV Policy: महाराष्ट्र की नई ईवी पॉलिसी का एलान, वाहनों की खरीद पर मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल्स
चार्जिंग और बैटरी परफॉर्मेंस
लोटस इलेट्रे की सभी वेरिएंट्स में 112k Wh की बैटरी दी गई है, जिसे फास्ट चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 22 kWh का AC चार्जर भी स्टैंडर्ड आता है।
भारत में भी हुई है लॉन्च
लोटस इलेट्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में भी 2023 में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी।
यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार