साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स की ओर से ग्लोबली नई एसयूवी को पेश किया गया है। ईवी5 नाम की नई कॉन्सेप्ट एसयूवी में कंपनी ने कैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यह ईवी6 के मुकाबले कैसी है, इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : kia
नई ईवी5 को फ्यूचरिस्टिक एसयूवी के तौर पर डिजाइन किया गया है। भारत में मिलने वाली किआ की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी6 के मुकाबले ईवी5 का डिजाइन काफी बेहतर किया गया है। इसकी विंडशील्ड के नीचे सोलर पैनल भी दिया गया है जिससे कार की बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से एलईडी लाइट्स के साथ ही डीआरएल भी दिए गए हैं। एसयूवी में 21 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
किआ ने ईवी5 के इंटीरियर को भी काफी खास बनाने की कोशिश की है। कॉन्सेप्ट वर्जन में ही कंपनी की ओर से बड़ा डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो बड़ी फ्रीस्टैंडिंग स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे कई फीचर्स को एसयूवी में शामिल किया गया है। हालांकि देखना यह होगा कि जब इसका प्रोडक्शन वर्जन आएगा तो उसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को भी दिया गया है। कॉन्सेप्ट एसयूवी में कंपनी की ओर से आठ एयरबैग, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, एबीएस, ईबीडी, एचएसी, वीएसएम, एमसीबीए, ईएसएस और फ्रंट के साथ रियर पार्किंग सेंसर को दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दो मोटर के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें जो मोटर दी जाएगी उससे इसे 229 बीएचपी और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। एक बार चार्ज होने के बाद इसे करीब 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसके प्रोडक्शन वर्जन में ऑल व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
कंपनी की ओर से अभी इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया गया है। इसके बाद कई तरह के टेस्ट के बाद ही इसका प्रोडक्शन वर्जन पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से ईवी5 को इस साल के आखिर तक या फिर अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च कर सकती है और इसकी संभावित कीमत भी 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।