किआ की ओर से ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई एसयूवी सात सीटर हो सकती है। एसयूवी में कैसे फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोरेंटो एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं। हम इस खबर में सोरेंटो की खूबियों की जानकारी आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
आएगी नई एसयूवी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : kia
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी सोरेंटो को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में सात सीटर फैमिली एसयूवी को लाया जा सकता है। कंपनी इसके सबसे नई चौथी जनरेशन के वर्जन को पेश कर सकती है। एसयूवी की इस जनरेशन को 2020 के दौरान ही ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था।
एसयूवी के बाहरी लुक की बात करें तो इसमें किआ का सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दिया गया है। जो थ्री पॉड एलईडी हैडलैंप के साथ जुड़ जाता है। इसके साथ ही इसमें डीआरएल भी मिलता है। एसयूवी में 19 इंच के टायर मिलते हैं। इसके अलावा टेलगेट को काफी शॉर्प रखने की कोशिश की गई है। पीछे की ओर भी एसयूवी में एलईडी लैंप मिलते हैं।
एसयूवी के इंटीरियर में भी काफी ध्यान रखा गया है। सोरेंटो में 10.25 इंच की टचस्क्रीन दी जाती है। इसके साथ ही इसमें एसी वेंट्स का डिजाइन वर्टिकल मिलता है। एसयूवी में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही एसयूवी में 64 कलर की एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा, बोस के 12 स्पीकर और सुरक्षा के लिए एबीएस, ईबीडी, एयरबैग और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।
एसयूवी की लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो यह 4810 एमएम लंबी, 1900 एमएम चौड़ी, 1700 ऊंची है। इसका व्हीलबेस भी 2815 एमएम है। इससे साफ हो जाता है कि यह मौजूदा मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस से ऊपर पोजिशन की जाएगी। सेल्टॉस की लंबाई 4315 एमएम, 1800 एमएम चौड़ाई, 1620 ऊंची और 2610 एमएम व्हीलबेस के साथ आती है। जबकि नई एसयूवी सेल्टॉस से बड़ी, ऊंची और चौड़ी है।
ग्लोबल स्तर पर जो सोरेंटो ऑफर की जाती है उसमें कंपनी दो इंजन के विकल्प देती है। इनमें से एक विकल्प 2.2 लीटर डीजल इंजन है और दूसरा इंजन 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन है। पेट्रोल इंजन के साथ ही एसयूवी में 1.5KWH की बैटरी का विकल्प भी मिलता है। डीजल इंजन के साथ एसयूवी 202 बीएचपी की ताकत जनरेट करती है और हाइब्रिड इंजन के साथ एसयूवी को 230 बीचएपी की ताकत मिलती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की नई एसयूवी सोरेंटो को भारतीय बाजार में लाया जाता है तो यह टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन ताइगुन और जीप मेरिडियन जैसी एसयूवी से होगा।
किआ की ओर से फिलहाल इस एसयूवी के बारे में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर सोरेंटो को भारतीय बाजार में पेश किया जाता है तो एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत करीब 50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।