किआ मोटर्स की ओर से जल्द ही कारों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी तीन कारों के दामों में मार्च से बढ़ोतरी कर सकती है। कारें कितनी महंगी होंगी और किन कारों की कीमत बढ़ेगी। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से कारों की कीमत बढ़ाई जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले महीने से कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है और कितने दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
महंगी होंगी कारें
2 of 5
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से एक मार्च 2023 में कारों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक कीमतों में करीब 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। कंपनी की ओर से सेल्टॉस, सोनेट और कैरेंस की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।
किआ की कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट अब और महंगी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सोनेट के दाम में 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनेट के पेट्रोल वर्जन की कीमत में 30 हजार रुपये और डीजल वैरिएंट की कीमत में 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में सोनेट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.69 लाख रुपये है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को भी कंपनी महंगा कर सकती है। मार्च महीने में इस एसयूवी की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सेल्टॉस के पेट्रोल वैरिएंट की कीमतों में 40 हजार रुपये और डीजल वैरिएंट्स की कीमतों में करीब 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की एमपीवी कैरेंस के दाम में भी मार्च में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी की ओर से इसके दाम में 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। पेट्रोल कैरेंस के दाम में 30 हजार रुपये और डीजल वैरिएंट के दाम में 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है। मौजूदा समय में कैरेंस के शुरूआती वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये है।