फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Kawasaki Ninja 300: नई 2023 कावासाकी निंजा 300 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Sat, 03 Jun 2023 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Kawasaki Motors (इंडिया कावासाकी मोटर्स) ने देश में 2023 Kawasaki Ninja 300 (2023 कावासाकी निंजा 300) लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
2023 Kawasaki Ninja 300 - फोटो : Kawasaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Kawasaki Motors (इंडिया कावासाकी मोटर्स) ने देश में 2023 Kawasaki Ninja 300 (2023 कावासाकी निंजा 300) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये तय की है। 300 सीसी की यह पावरफुल बाइक अब तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटालिक मूनडस्ट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। इसके अलावा, परफॉर्मेंस और राइडिंग डायनैमिक्स भी पहले से बेहतर होने का दावा करती है।
विज्ञापन


लुक और  डिजाइन
जापानी दोपहिया निर्माता का कहना है कि नई कावासाकी निंजा 300 में लाइम ग्रीन पेंट थीम बेस कलर है। जिसमें लाल हाइलाइट्स के साथ फेयरिंग पर काले ग्राफिक्स मिलते हैं। निर्माता का दावा है कि बाइक की स्टाइलिंग को रेस से प्रेरित लाइवरी द्वारा बेहतर बनाया गया है। मॉडल का कैंडी लाइम ग्रीन पेंट, डुअल-टोन कलर थीम होने के कारण, साइड पैनल और फ्यूल टैंक पर अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ आता है। मैटेलिक मून डस्ट ग्रे मॉडर्न ग्रे टोन में सबसे डार्क होने का दावा करती है, और बाइक में ब्लैक स्प्लैश और पैनल और काउल पर हरे रंग का ओवरऑल डिजाइन है।

इंजन पावर
नई कावासाकी निन्जा 300 में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं जो इसे अपनी श्रेणी में सबसे आकर्षक स्पोर्ट्स बाइक बनाती हैं। इस बाइक में लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन 296 सीसी डीओएचसी, फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ 8-वॉल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 39 पीएस का पीक पावर और 26.1 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। ओवरऑल बेहतर परफॉर्मेंस के लिए, इसमें डुअल-चैनल एबीएस, हीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, रेस-डिराइव्ड क्लच टेक्नोलॉजी मिलती है, जो एक स्मूद शिफ्ट फील, बेहतर एटमाइजिंग इंजेक्टर और डुअल थ्रॉटल वॉल्व देती है।
विज्ञापन


अन्य खूबियां
कावासाकी का यह भी दावा है कि हाई-टेन्साइल डायमंड चेसिस, जो बाइक को ज्यादा मजबूत बनाता है। साथ ही, बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है, जो रेसिंग टेक्नोलॉजी से प्रेरित है। यह बैक-टॉर्क लिमिटर और सेल्फ-सर्वो मैकेनिज्म दोनों के रूप में काम करता है। यह लाइटर क्लच लीवर को सक्षम करने का दावा करता है। कावासाकी का दावा है कि जटिल क्रॉस-सेक्शन के साथ शॉर्ट साइलेंसर के साथ बाइक का एग्जॉस्ट बढ़िया परफॉर्मेंस, कम शोर और हाई-स्पीड के परफॉर्मेंस को बढ़ाने वाला लीन एंगल देता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें