फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mihos Electric Scooter: फ्री में बुक करें 1.49 लाख रुपये का स्कूटर, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है रेंज

Fri, 20 Jan 2023 06:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जॉय ई-बाइक की ओर से मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खास घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से क्या खास ऑफर इस स्कूटर पर दिया जा रहा है और इसकी रेंज और कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike

देश में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और कारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऑटो एक्सपो 2023 में वार्ड विजार्ड के ब्रॉन्ड जॉय ई-बाइक की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया था। अब कंपनी ने इस स्कूटर पर नई स्कीम देने की घोषणा की है। इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं और इसकी क्या कीमत है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने की यह घोषणा

2 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
वार्ड विजार्ड के ब्रॉन्ड जॉय ई-बाइक की ओर से मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर नई स्कीम देने की घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि स्कूटर को बिना पैसे दिए ही बुक किया जा सकता है। 22 जनवरी 2023 से कंपनी इसके लिए बुकिंग शुरु करेगी।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

कैसे करें बुक

3 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से बुक कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इसे देशभर में 600 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए भी बुक करवाया जा सकता है। इसकी बुकिंग के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

क्या है कीमत

4 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान ही लॉन्च किया था। लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसकी बुकिंग को 22 जनवरी से शुरु कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 1.49 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि यह कीमत सिर्फ पहले पांच हजार ग्राहकों को ही मिलेगी। इसके बाद कंपनी स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत में बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

कितना है मजबूत

5 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
कंपनी के मुताबिक स्कूटर की बॉडी काफी मजबूत है। इसे पॉली डाइसाइक्लो पेंटाडीन से बनाया गया है। जिससे यह स्कूटर काफी मजबूत बन जाता है। ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी की ओर से इस स्कूटर की बॉडी की मजबूती दिखाने के लिए हथौड़े से टेस्ट भी किया गया था।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
रेट्रो डिजाइन वाले इस स्कूटर में स्मार्ट कनेक्टिविटी, रिमोट एप, रिवर्स मोड, जीपीएस, एंटी थेफ्ट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, साइड स्टैंड सेंसर, हाईड्रॉलिक कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी दमदार है बैटरी और मोटर

7 of 7
For Reference Only - फोटो : joyebike
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें 74 वोल्ट 40 एएच की बैटरी को लगाया गया है। इसमें 1500 वॉट की मोटर को लगाया गया है जिससे स्कूटर को 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ सात सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। बैटरी को चार्ज करने में चार घंटे का समय लगता है जिसके बाद यह 100 किलोमीटर की रेंज देता है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें