मारुति की जिम्नी को हाल में ही पेश किया गया है। जिम्नी का मुकाबला बाजार में महिंद्रा की थार से है। ऐसे में हम जिम्नी के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिसमें जिम्नी महिंद्रा की थार के मुकाबले बेहतर है।
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान ऑफ रोडिंग एसयूवी को पसंद करने वालों के लिए जिम्नी को पेश किया गया। अगर आप भी ऐसी एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो हम इस खबर में आपको महिंद्रा की थार और मारुति की जिम्नी के बीच ऐसे पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जिनमें जिम्नी बेहतर साबित होती है।
विज्ञापन
बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ऑफ रोडिंग एसयूवी होने के साथ ही मारुति जिम्नी में बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जिम्नी में कंपनी की ओर से नौ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर किया जा रहा है। जबकि थार में कंपनी सात इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। दोनों ही एसयूवी में एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसेी सुविधाओं को ऑफर किया जाता है।
मारुति की जिम्नी में कंपनी एलईडी हैडलैंप को ऑफर करती है। इसी के साथ इसमें हैडलाइट्स के लिए वॉशर भी मिलता है। वहीं महिंद्रा की थार में कंपनी सिर्फ हैलोजन हैडलैंप देती है।
महिंद्रा की थार तीन दरवाजों के साथ आती है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने के लिए आगे की सीट को हटाया जाता है। जबकि जिम्नी पांच दरवाजों के साथ आती है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों को काफी आसानी होती है। इसी कारण थार के मुकाबले में जिम्नी ज्यादा आरामदेह एसयूवी बन जाती है।
थार के मुकाबले में जिम्नी में ज्यादा रंगों के विकल्प मिलते हैं। थार में सिर्फ रेड रेज, गेलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक, एक्वा मेरीन, ब्लेजिंग ब्रोन्ज और एवरेस्ट वाइट जैसे छह रंगों का विकल्प मिलता है, जबकि जिम्नी में सिंगल और ड्यूल कलर्स का ऑप्शन मिलता है। जिम्नी में सिंगल टोन में पांच और ड्यूल टोन में दो रंगों के विकल्प मिलते हैं।