फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Grand Cherokee: जीप की एसयूवी ग्रैंड चैरोकी का हुआ क्रैश टेस्ट, जानें यात्रियों के लिए कितनी है सुरक्षित

Thu, 22 Dec 2022 02:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीप की ग्रैंड चैरोकी एसयूवी का हाल में ही क्रैश टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट के बाद यह एसयूवी यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap

अमेरिकन एसयूवी कंपनी जीप की फाइव सीटर एसयूवी का यूरो एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट किया गया है। इस क्रैश टेस्ट के बाद एसयूवी को कितने नंबर मिले हैं और यह यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

2 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap

ग्रैंड चेरोकी एसयूवी का यूरो एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है, जिसमें इस एसयूवी ने बेहतरीन सुरक्षा नंबर हासिल किए हैं। एसयूवी को क्रैश टेस्ट के बाद नतीजों में पूरे पांच स्टार मिले हैं। टेस्ट के लिए एनसीएपी ने इसके 2022 मॉडल का उपयोग किया था। यह पांच दरवाजों वाली एसयूवी है। यूरोपियन वर्जन होने के कारण यह लेफ्ट हैंड ड्राइव एसयूवी थी। जिसका टेस्ट के दौरान वजन 2532 किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

विज्ञापन

व्यस्कों के लिए कितनी सुरक्षित

3 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap

व्यस्कों की सुरक्षा के मामले में इसने 84 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। फ्रंटल ऑफ सेट टेस्ट के दौरान एसयूवी का केबिन काफी स्टेबल रहा। ड्राइवर और को-पैसेंजर के शरीर के अहम हिस्सों पर सुरक्षा अच्छी रही। हादसे के बाद एसयूवी से रेस्क्यू करने पर दो में से एक नंबर, रियर इम्पैक्ट के लिए चार में 3.3, लैटरल इम्पैक्ट के लिए 16 में से 14 और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए भी 16 में से 13.6 नंबर इस एसयूवी को हासिल हुए। कुल मिलाकर इसे 31.9 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 84 फीसदी स्कोर है।

यह भी पढ़ें- Jeep Cherokee: क्या जीप ग्रैंड चेरोकी पड़ेगी दूसरी एसयूवी पर भारी, जानें भारतीय बाजार में किनसे होगा मुकाबला

कैसी है बच्चों की सुरक्षा

4 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap

व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए भी यह एसयूवी बेहद सुरक्षित है। टेस्ट के दौरान सीआरएस इंस्टालेशन चैक में एसयूवी को 12 में से 12, सेफ्टी फीचर्स के लिए 13 में से आठ और छह से 10 साल के बच्चों के लिए क्रैश टेस्ट में लैटरल इम्पैक्ट के पूरे आठ और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए पूरे 16 नंबर हासिल हुए। कुल मिलाकर बच्चों के लिए इस एसयूवी ने सुरक्षा के लिए 44 नंबर हासिल किए जो 100 फीसदी में से 89 फीसदी स्कोर है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन

पैदल यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित

5 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap

पैदल यात्रियों के लिए एसयूवी काफी सुरक्षित है। क्रैश टेस्ट के दौरान इसने साइकिल सवार के लिए नौ में से आठ और पैदल यात्रियों के लिए नौ में से सात नंबर हासिल किए। कुल मिलाकर इसे 28.8 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 81 फीसदी स्कोर है।
 

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन

सेफ्टी असिस्टेंट के मामले में भी बेहतर

6 of 7
For Reference Only - फोटो : euro ncap
सेफ्टी असिस्टेंट के मामले में भी यह एसयूवी काफी बेहतर है। एईबी कार टू कार के छह में से 3.8, लेन सपोर्ट के लिए चार में से चार, ऑक्यूपेंट स्टेटस मॉनिटरिंग के लिए तीन में से तीन और स्पीड असिस्टेंस के लिए तीन में से 2.3 नंबर हासिल हुए हैं। इस मामले में एसयूवी को कुल 13 नंबर मिले हैं जो 100 में से 81 फीसदी है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी मिलती है एसयूवी

7 of 7
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep
कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इसे भारत लाया गया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 77.5 लाख रुपये तय की गई है। इसे महाराष्ट्र में असेंबल कर सीकेडी के तौर पर बेचा जा रहा है। भारत में इस एसयूवी में कंपनी ने दो लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है, जिससे एसयूवी को 270 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे 533 एमएम गहरे पानी में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें 215 एमएम का ग्रांउड क्लियरेंस मिलता है जिससे यह आसानी से ऑफरोडिंग कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें