फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी टू-व्हीलर निर्माता ने भारतीय कंपनी पर ठोका मुकदमा, ई-स्कूटर का डिजाइन चुराने का आरोप!

Wed, 03 Jun 2020 11:55 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hero Dash electric scooter - फोटो : amar ujala (For Refernce Only)
विज्ञापन

होंडा मोटर ने हीरो इलेक्ट्रिक पर कॉपी राइट का मुकदमा किया है। होंडा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है कि हीरो इलेक्ट्रिक ने उसके स्कूटर के डिजाइन की नकल की है। होंडा ने उच्च न्यायलय से डेश इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, निर्माण और विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

रजिस्टर्ड डिजाइन की कॉपी!

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी याचिका में हीरो इलेक्ट्रिक के एक विज्ञापन के खिलाफ रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि भारतीय कंपनी ने उसके मोवे इलेक्ट्रिक स्कूटर के पीछे की सीटों के कवर के अलावा आगे और पीछे के लैंप्स के रजिस्टर्ड डिजाइन का उल्लंघन किया है।     
 
हीरे इलेक्ट्रिक ने डेश ब्रांड के स्कूटर को पिछले साल लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 62000 रुपये थी। वहीं होंडा मोवे की फिलहाल भारत में बिक्री नहीं हो रही है। हीरो इलेक्ट्रिक के मालिक नवीन मुंजाल है, जो कि हीरो मोटोकॉर्प के मालिकों के रिश्तेदार हैं। लेकिन दोनों कंपनियों का कोई व्यापारिक संपर्क नहीं है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है।
विज्ञापन

11 जून को सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने होंडा के लगाए आरोपों के खिलाफ हीरो इलेक्ट्रिक से 22 मई को जवाब देने के लिए कहा था, जिसके बाद अदालत ने 29 मई को होंडा की दलीलें सुनीं और मंगलवार को इस मामले पर फिर सुनवाई की, लेकिन मामले को 11 जून को फिर से सुनवाई के लिए रखा गया है।
 
खास बात यह है कि यह मामला ऐसे वक्त में आया है, जब होंडा मोटर की भारतीय सहायक कंपनी होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स ऑफ इंडिया भारत में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की संभावनाएं तलाश रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें