Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) (जेएलआर) ने कार मॉडल की अपनी रेंज पर एक सॉफ्टवेयर ओवर-द-एयर (एसओटीए) अपडेट का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के बाद, साथ ही what3words (व्हाट3वर्ड्स) ग्लोबल लोकेशन टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करने के बाद कार की नेविगेशन क्षमताओं और बढ़ जाएंगी। What3words एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो सीधे शब्दों में कहें तो, दुनिया के हर 3m x 3m वर्ग को एक एड्रेस देता है जिससे सटीक नेविगेशन कमांड और नतीजे मिल सकते हैं।
JLR ने एक प्रेस बयान में बताया कि एक बार सिस्टम को यह अपडेट मिल जाने के बाद, वाहन का मालिक या चालक व्हाट3वर्ड्स एड्रेस को सीधे केबिन में पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम में डाल सकेगा। यहां यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ब्रांड द्वारा बेचे जाने वाले प्रत्येक मॉडल जो पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, उसे अपडेट मिलेगा।
Jaguar Land Rover Range Rover SV
- फोटो : Land Rover
अपडेटेड सिस्टम अपने अन्य प्रमुख हाइलाइट फीचर्स जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के साथ जारी रहेगा। इसके साथ एक ज्यादा कस्टमाइज्ड और व्यक्तिगत इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस मिलना जारी रहेगा। जेएलआर में डिजिटल प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म के नेविगेशन प्रोडक्ट ओनर मार्क कार्टर कहते हैं, "यह दुनिया बदलने वाली टेक्नोलॉजी सरलीकरण के बारे में है, जो हमारे ग्राहकों को एक सहज आधुनिक लग्जरी एक्सपीरियंत देती है, जिसका अर्थ है कि वे कनेक्टिविटी के बारे में चिंता किए बिना दुनिया में कहीं भी अपना रास्ता खोज सकते हैं।"
जेएलआर का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों की तरह ही दुनिया भर में दूर दराज के इलाकों में अपने इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम को सटीक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
Jaguar Land Rover NVIDIA Partnership
- फोटो : Jaguar Land Rover
एनवीडिया से भी की साझेदारी
जगुआर लैंड रोवर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कंप्यूटिंग में दिग्गज खिलाड़ी एनविडिया के साथ कई वर्षों की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत जगुआर लैंड रोवर और एनविडिया अगली पीढ़ी के वाहनों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम के साथ एआई से लैस सर्विसेज संयुक्त रूप से विकसित करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी शानदार अनुभव मिलेगा।
2025 से सभी नए जगुआर और लैंड रोवर वाहनों का निर्माण सॉफ्टवेयर से परिभाषित प्लेटफॉर्म एनविडिया ड्राइव पर किया जाएगा। इससे काफी विशाल पैमाने पर उपभोक्ताओं को सक्रिय सुरक्षा, ऑटोमेटेड ड्राइविंग, पार्किंग सिस्टम के साथ ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम भी मिलेगा। इस गाड़ी के सिस्टम को एआई फीचर्स से लैस किया जाएगा, जो ड्राइवर और गाड़ी में बैठे यात्रियों की निगरानी करेगा। इसके साथ ही वाहन के माहौल का आधुनिक तरीके से विजुलाइज किया जाएगा।