Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने एलान किया है कि वह देशभर में ISUZU I-Care Winter Camp (इसुजु आई-केयर विंटर कैंप) चलाएगा। यह कैंप कंपनी की ISUZU D-MAX (इसुजु डी-मैक्स) पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है। इस सर्विस कैंप का मकसद ग्राहकों को बेहतरीन लाभ और देशभर में इस मौसम में परेशानी-मुक्त ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देने लिए प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स प्रदान करना है।
इसुजु आई-केयर विंटर कैंप 16 दिसंबर से शुरू होगा और 31 दिसंबर 2022 तक चलेगा। यह कैंप 'इसुजु केयर' की एक पहल है। विंटर कैंप का इंतजाम इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर किया जायेगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को ये सुविधाएं मिलेगी:
- निःशुल्क 37-पॉइन्ट व्यापक जांच
- मुफ्त गाड़ी टॉप वॉश
- लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट
- पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट
- इंजन ऑयल और फ्ल्यूड्स पर 5 प्रतिशत की छूट
- निःशुल्क REGEN
इन शहरों में उठा सकते हैं फायदा
यह इसुजु आई-केयर विंटर कैंप अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू,जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जाएगा।
टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इसके अलावा ग्राहक सर्विस बुकिंग के लिए नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।