Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने देशभर में ‘इसुजु आई-केयर मानसून कैंप शुरू करने का एलान किया है। यह कैंप कंपनी की इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन लाभ और देशभर में इस मौसम में परेशानी-मुक्त ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स प्रदान करना है।
25 जुलाई से 2 अगस्त, 2022 (दोनों दिन शामिल) के बीच, 'इसुजु केयर' की एक पहल, मानसून कैंप का इंतजाम इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं।
कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेगी:
- मुफ्त गाडी टॉप वॉश
- लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट
- पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट
- इंजन ऑयल और फ्ल्यूड्स पर 5 प्रतिशत की छूट
कंपनी की ओर से मिलने वाली छूट में नियम एवं शर्तें लागू हैं।
यह मानसून कैंप अहमदाबाद, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जाएगा।
सर्विस बुकिंग के लिए ग्राहक नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर कॉल कर सकते हैं।