फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hand Brake: कार को पार्क करते समय हैंडब्रेक खींचने से गाड़ी हो जाती है खराब? जानें इस दावे की सच्चाई

Tue, 09 Jul 2024 10:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैंडब्रेक को पार्किंग ब्रेक या इमरजेंसी ब्रेक के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कार को खड़ी करते समय स्थिर रखने के लिए किया जाता है और इसे लुढ़कने से रोकता है, खासकर ढलानों पर। क्या हैंडब्रेक खींचने से गाड़ी खराब हो जाती है? जानें इसकी सच्चाई
विज्ञापन
Hand Brake in Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैंडब्रेक को पार्किंग ब्रेक या इमरजेंसी ब्रेक के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कार को खड़ी करते समय स्थिर रखने के लिए किया जाता है और इसे लुढ़कने से रोकता है, खासकर ढलानों पर। हालांकि, लोगों के बीच यह व्यापक रूप से यह बात फैली हुई है कि हैंडब्रेक लगाने से कार के ब्रेकिंग सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

हालांकि, इसका कोई मतलब नहीं। क्योंकि हैंडब्रेक एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषता है। और इसे पार्किंग ब्रेक के साथ-साथ इमरजेंसी ब्रेक के रूप में भी इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। गाड़ी को खड़ी करते समय लुढ़कने से रोकने के लिए इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित है। हालांकि, अगर इसका सही रखरखाव नहीं किया गया तो लंबे समय तक इस्तेमाल करने से घिसाव और टूट-फूट हो सकती है। जैसा कि कार के किसी भी हिस्से के साथ होता है।

कितने तरह के होते हैं पार्किंग ब्रेक
आमतौर पर, दो तरह के पार्किंग ब्रेक (हैंडब्रेक) होते हैं। पहला, मैनुअल (लिवर के साथ) और दूसरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक। मैनुअल हैंडब्रेक को दिए गए लीवर को खींचकर संचालित किया जाता है। और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक को उसी के लिए एक डेडिकेटेड बटन दबाकर एक्टिव किया जा सकता है। दोनों तरह के हैंडब्रेक एक ही काम करते हैं। जो आपकी खड़ी कार को लुढ़कने से रोकता है।

हैंडब्रेक सिस्टम
हैंडब्रेक सिस्टम में एक लीवर या बटन, एक केबल या इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर (हैंडब्रेक के टाइप के आधार पर) और ब्रेक शू या पैड होते हैं। इसके सुचारू और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, नियमित चेकिंग और रखरखाव की सिफारिश की जाती है। तो कुल मिलाकर, आप अपनी खड़ी कार पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं और करना चाहिए।
विज्ञापन

हैंडब्रेक का इस्तेमाल कैसे करें?
  • कार को पूरी तरह से रोक दें।
  • न्यूट्रल में शिफ्ट करें और लीवर की नोक पर दिए गए बटन को दबाकर हैंडब्रेक लीवर को खींचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें